सुसनेर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ‘मन की बात’ के कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष ओम मालवीय एवं भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष आभा अरोड़ा चोपड़ा के निर्देश एवं महिला मोर्चा जिला महामंत्री साक्षी विक्रम सकलेचा एवं कविता आशीष शर्मा के मार्गदर्शन में नगर एवं ग्रामीण इलाकों में भाजपा तथा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओ ने अपने अपने बूथों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का कार्यक्रम सुना। भाजपा मंडल अध्यक्ष सुसनेर सजनसिंह कलारिया के मुख्य आतिथ्य में सुसनेर नगर के वार्ड क्रमांक 07 में न्यू बस स्टैंड के समीप स्थित भाजपा महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष आशा विष्णु भावसार के कार्यालय बूथ क्रमांक 138 पर पीएम नरेंद्र मोदी के मन की बात का लाईव प्रसारण बड़ी एलईडी पर किया गया। यहां कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष आशा विष्णु भावसार ने की। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता डॉक्टर धीरेंद्र पांडे, जिला लोकतंत्र सेनानी संघ जिला उपाध्यक्ष गोवर्धन शुक्ला, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि राहुल सिसोदिया, नगर परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जैन खुपवाला, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष दिलीप जैन सारँगयाखेड़ी एवं मोहन राठोर, पार्षद टोनी शेख, पार्षद प्रतिनिधि जितेंद्र सांवला, ईश्वरसिंह काँवल एवं युगलकिशोर परमार, युवामोर्चा जिला महामंत्री लखन सेन, भाजपा युवामोर्चा मण्डल उपाध्यक्ष अक्षत जैन थे। कार्यक्रम का संचालन भाजपा मण्डल महामंत्री पवन शर्मा ने किया एवं आभार पूर्व भाजपा मण्डल अध्यक्ष सहकारिता प्रकोष्ठ विष्णु भावसार ने किया। महिला मोर्चा एवं भाजपा तथा युवामोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
ग्रामीण क्षेत्रों में भी अपने बूथ पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीएम के मन की बात को सुना। भाजपा मंडल मोड़ी के बूथ क्रमांक 83 पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मोड़ी बजरंग पाटीदार के मुख्य आतिथ्य में लाईव कार्यक्रम का आयोजन हुआ। यहां कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉक्टर बद्रीलाल मीणा ने की। इस अवसर पर यहां भाजपा मंडल मंत्री गिरिराज पाटीदार, युवामोर्चा मण्डल महामंत्री राधेश्याम यादव एवं अश्विनी डावर, अजा प्रकोष्ठ मण्डल अध्यक्ष गोपाल भिलाला विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे। मोडी में बूथ 81 पर भी भाजपा युवा मोर्चा द्वारा मन की बात कार्यक्रम का लाइव प्रसारण युवा मोर्चा द्वारा मन की बात के कार्यक्रम को मोडी के बूथ क्रमांक 81 पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष दुर्गेश मीणा के निवास पर युवा मोर्चा कार्यकताओं के साथ सुना गया। जिसमें बूथ अध्यक्ष हेमराज मीणा डॉक्टर सुनील जैन, कैलाश शर्मा, किशन लाल मीणा, सरपंच घनश्याम बंसिया, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष संतोष चौधरी, गोपाल भिलाला, लालसिंह भिलाला, किशनलाल मीणा, संतोष मीणा, आशीष मीणा, नीरज मीना, अनिल जैन सहित बुथ क्रमांक 81 के भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।
रविवार 25 मई को आयोजित अपने मन की बात के 122 वे एपिसोड के कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि बस से कहीं आना-जाना कितनी सामान्य बात है, लेकिन मैं आपको एक ऐसे गांव के बारे में बताना चाहता हूं, जहां पहली बार एक बस पहुंची। इस दिन का वहां के लोग वर्षों से इंतजार कर रहे थे। और जब गांव में पहली बार बस पहुंची तो लोगों ने ढोल-नगाड़े बजाकर उसका स्वागत किया। गांव में पक्की सड़क थी, लोगों को जरूरत थी, लेकिन पहले कभी यहां बस नहीं चल पाई थी। क्यों, क्योंकि ये गांव माओवादी हिंसा से प्रभावित था। यह जगह है महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में, और इस गांव का नाम है, काटेझरी। काटेझरी में आए इस परिवर्तन को आसपास के पूरे क्षेत्र में महसूस किया जा रहा है। अब यहां हालात तेजी से सामान्य हो रहे हैं। माओवाद के खिलाफ सामूहिक लड़ाई से अब ऐसे क्षेत्रों तक भी बुनियादी सुविधाएं पहुंचने लगी है। गांव के लोगों का कहना है कि बस के आने से उन लोगों का जीवन बहुत आसान हो जाएगा।
चित्र : सुसनेर भाजपा महिला मोर्चा मण्डल कार्यालय पर पीएम के मन की बात सुनते भाजपा कार्यकर्ता।
Leave a Reply