सेना के सम्मान में सुसनेर हुआ नतमस्तक, तिरंगा यात्रा में दिखा देश के प्रति प्रेम ,ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर जश्न का महौल, सेना के समर्थन में निकाली तिरंगा यात्रा
सेना के सम्मान में सुसनेर हुआ नतमस्तक, तिरंगा यात्रा में दिखा देश के प्रति प्रेम ,ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर जश्न का महौल, सेना के समर्थन में निकाली तिरंगा यात्रा
सुसनेर। देश की वीर सेना के अद्भुत शौर्य और ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के सम्मान में सुसनेर शहर राष्ट्रभक्ति की भावना से सराबोर हो उठा। शुक्रवार की शाम को 5 बजे डीजे पर बजते देशभक्ति गीतो के साथ इतवारीया बाजार से प्रारंभ हुई भव्य तिरंगा यात्रा सराफा बाजार, हनुमान छत्री चोक, शुक्रवारीया बाजार, हाथी दरवाजा, पुराना बस स्टेंड, पांच पुलिया, महाराणा प्रताप तिराहे से होते हुएं नवीन बस स्टेंड के समीप स्थित शहीद पार्क पर सम्पन्न हुई। हाथो में तिरंगा लिये सर्व समाज के नागरिक, मातृशक्ति, बच्चे, युवतीया जय हिंद, भारत माता की जय, भारतीय सेना ज़िंदाबाद, जैसे देशभक्ति के नारे लगाते हुएं इस यात्रा में शामिल हुएं। शहरवासियों द्वारा जगह-जगह पुष्प वर्षा कर यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप सम्बोधित करते हुए भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिलीप सकलेचा ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर सेना की रणनीतिक विजय है। पूरे शहर की यह एकजुटता देश के प्रति अटूट निष्ठा का प्रमाण है। भारत की सैन्य शक्ति आज विश्व पटल पर गर्व का विषय है। हमें अपने सैनिकों पर अभिमान है। इस तिरंगा यात्रा में सर्व समाज की सहभागिता ने यह स्पष्ट कर दिया कि सुसनेर देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत है। भारतीय सेना हमारे लिए गर्व का प्रतीक है। आज सभी समाजों का इस यात्रा में एकत्र होना आपसी सौहार्द और एकता का परिचायक है। जनता ने यह सिद्ध किया कि जब बात राष्ट्र के सम्मान की हो, तो हर विचारधारा से ऊपर उठकर देश पहले आता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष सुसनेर सजनसिंह कलारिया ने कहा कि आज भारतीय सेना ने अपने पराक्रम का लोहा पूरी दुनिया मे मनवा दिया है और पाकिस्तान को 25 मिनिट से भी कम समय मे नाकों चने चबवा दिया।
कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में लोकतंत्र सेनानी संघ जिला उपाध्यक्ष गोवर्धन शुक्ला, भाजपा जिला महामंत्री डाक्टर गजेन्द्रसिंह चन्द्रावत, लोकतंत्र प्रहरी संघ जिला संयोजक कैलाश बजाज, सामाजिक कार्यकर्ता विष्णु भावसार, एसडीएम सर्वेश यादव, एसडीओपी देवनारायण यादव, तहसीलदार विजय सेनानी, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि अध्यक्ष प्रतिनिधि राहुल सिसोदिया, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जैन खुपवाला, कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष सरदारसिंह सारखा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता विष्णु पाटीदार, कांग्रेस विधानसभा संगठन मंत्री आशिकहुसेन बोहरा, भाजपा मंडल अध्यक्ष मोड़ी बजरंग पाटीदार, पूर्व विधायक बद्रीलाल सोनी, खण्ड चिकित्सा अधिकारी डाक्टर बीबी पाटीदार थे। कार्यक्रम का संचालन मार्केटिंग अध्यक्ष लक्ष्मणसिंह काँवल ने किया एवं आभार वरिष्ठ भाजपा नेता डाक्टर धीरेंद्र पांडे ने किया।
इस अवसर भाजपा सैनिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक सीताराम परमार, दिलीप जैन सारँगयाखेड़ी, जितेंद्र सांवला, ईश्वरसिंह काँवल, मांगीलाल सोनी, महेश शर्मा, पवन शर्मा, मुकेश हरदेनिया, प्रदीप सोनी, अभिषेक बजाज, गिरजाशंकर श्रीवास्तव, डाक्टर सौरभ जैन, लखन सेन, राधेश्याम सूर्यवंशी, राधेश्याम यादव, अक्षत जैन, कमल गर्ग, पीरूलाल सारखा, पीरूसिंह सिसोदिया, करणसिंह सिसोदिया आदि सहित बड़ी संख्या में नगरवासी, बालविकास परियोजना अधिकारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, नगर परिषद, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।
इस आयोजन में सुरक्षा के मद्देनजर थाना प्रभारी केसर राजपूत व बडी संख्या में पुलिस बल भी तैनात रहा।
फोटो- 23 सुसनेर 4 हाथो में तिरंगा लिये शामिल हुएं मातृशक्ति।
23 सुसनेर 5 तिरंगा यात्रा में सर्व समाज के लोग हुएं शामिल दिया देशभक्ति का परिचय।
Leave a Reply