सौरभ शर्मा को संरक्षण क्यों दे रही भाजपा , पुतला नही जलाने दिया तो कांग्रेसियों ने पुतले की शर्ट में आग लगा दी

मोहन शर्मा म्याना

सौरभ शर्मा को संरक्षण क्यों दे रही भाजपा , पुतला नही जलाने दिया तो कांग्रेसियों ने पुतले की शर्ट में आग लगा दी

गुना मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार और आतंक फैलाने जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए कांग्रेस कमेटी ने गुना में आक्रामक अंदाज में विरोध-प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री का पुतला जलाने की कोशिश की। हनुमान चौराहे पर एकत्रित हुए कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की पुलिस की आंखों में धूल झोंकते हुए पुतले की शर्ट में आग लगा दी, जिसे देखकर अफरा-तफरी मच गई।

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 7 अप्रैल को प्रदेश के जिला और ब्लॉक मुख्यालयों पर मुख्यमंत्री का पुतला दहन करने के निर्देश दिए थे। कांग्रेस ने परिवहन घोटाले के आरोपी सौरभ शर्मा को जमानत मिलने का विरोध किया था। पार्टी का कहना है कि भाजपा सौरभ शर्मा जैसे भ्रष्टाचारियों को संरक्षण दे रही है, यही वजह है कि इतने बड़े कांड में शामिल आरोपी को कोर्ट से जमानत मिल चुकी है।

About Author

Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!