मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज ने मनाया गणगौर उत्सव ,महिला शक्ति ने निकाला भव्य चल समारोह बच्चों ने पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत किए
*सुसनेर नगर में श्री मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज की महिलाओं द्वारा भव्य गणगौर उत्सव धूमधाम से मनाया गया। सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से समाज की महिलाओं ने श्री राधा-कृष्ण मंदिर से रंगारंग चल समारोह निकाला। यह जुलूस नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए निकला जहां महिलाओं और बच्चों ने पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत किए*।
*समारोह के पश्चात श्री राधा-कृष्ण स्वर्णकार मंदिर में पूजा-अर्चना और महाआरती की गई।
इसके उपरांत समाज के सदस्यों के लिए सामूहिक भोज का आयोजन हआ*
*वहीं, महिला मंडल की अध्यक्ष मनीष सोनी, बरखा सोनी और रीतु सोनी ने समाज की महिलाओं की सक्रिय भागीदारी के लिए आभार व्यक्त किया*।
*गणगौर उत्सव के इस आयोजन ने समाज के बीच एकजुटता और संस्कृति के प्रति सम्मान की भावना को और अधिक प्रगाढ़ किया उक्त जानकारी मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष मांगीलाल सोनी के द्वारा दी गई*
Leave a Reply