भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट द्वारा जारी पत्र ने सुसनेर के सिविल अस्पताल में डॉक्टरों की व्यवस्था करवाई

राजेश माली सुसनेर

भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट द्वारा जारी पत्र ने सुसनेर के सिविल अस्पताल में डॉक्टरों की व्यवस्था करवाई

सुसनेर। तहसील सुसनेर के निवासियों ने भारतीय मानव अधिकार को शिकायत पत्र के माध्यम से अवगत करवाया था कि सुसनेर के शासकीय सिविल अस्पताल में आसपास के सवा सौ से अधिक गांवों के मरीज उपचार के लिए आते है एवं उज्जैन कोटा मार्ग पर भी आये दिन होने वाली दुर्घटनाओं के गम्भीर रूप से घायल मरीज आते है। परन्तु सुसनेर के सिविल अस्पताल में कई डॉक्टरों के स्वीकृत पद रिक्त पड़े हुए है जिससे क्षेत्र के निवासियों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है विधानसभा एवं अनुविभागीय मुख्यालय होने के बावजूद भी सुसनेर के सिविल अस्पताल में डॉक्टरों की नियुक्तियां नहीं हुई है

जिससे गरीब परिवारों को अपने इलाज के लिए अन्य जिलों में जाना पड़ता है। उक्त जानकारी देते हुए भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट के आगर जिलाध्यक्ष मनीष राठी एवं सुसनेर तहसील अध्यक्ष लोकेश शर्मा ने बताया कि हमारे द्वारा दिये गए शिकायत पत्र पर सुनवाई करते हुए भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह यादव द्वारा विगत 23 दिसम्बर 2024 को एक पत्र लोक स्वास्थ्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल को लिखवाया गया। पत्र में बताया गया कि मध्य प्रदेश भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट द्वारा जारी पत्र ने आगर जिले के सुसनेर सिविल अस्पताल में डॉक्टरों की व्यवस्था करवाई जाए। आगर मालवा जिले के सुसनेर क्षेत्र के निवासियों ने भारतीय मानव अधिकार को शिकायत पत्र के माध्यम से अवगत करवाया था कि आगर मालवा जिले में सुसनेर सिविल अस्पताल में कई डॉक्टरों के स्वीकृत पद रिक्त पड़े हुए है जिससे क्षेत्र के निवासियों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। पूर्व विधायक राणा विक्रमसिंह के अथक प्रयासों से सुसनेर के अस्पताल को सिविल अस्पताल का दर्जा प्राप्त होकर करोड़ो की राशि भवन एवं उपकरणों की मिलने के बावजूद भी अस्पताल में डॉक्टरों की नियुक्तियां नहीं हुई है जिससे गरीब परिवारों को अपने इलाज के लिए अन्य जिलों में जाना पड़ता है शिकायत पत्र पर सुनवाई करते हुए भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह यादव द्वारा एक पत्र लोक स्वास्थ्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल को लिखवाया गया पत्र में बताया गया कि जिले के सुसनेर में स्वास्थ्य व्यवस्था गड़बड़ा रही है। यहां सिविल अस्पताल में चिकित्सा विशेषज्ञों की कमी के कारण सुदूर क्षेत्रों से आये बीमार व्यक्तियों को प्राइवेट अस्पतालों के सहारा लेना पड़ता है। सक्षम व्यक्ति तो प्राइवेट अस्पतालों में अपना इलाज करवा लेता है बाकी गरीब परिवारों की आर्थिक स्थिति इतनी मजबूत नही की वह अपना इलाज प्राइवेट अस्पताल में करवा सके उसके लिए उसे सिविल अस्पताल की शरण लेनी पड़ती है लेकिन सुसनेर के सिविल अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टर की उपलब्धता ही नही जिससे वह अपना इलाज करवा सके जबकि शासन द्वारा सुसनेर के लिए 12 चिकित्सा विशेषगों के पद स्वीकृत है पर यहां मात्र 4 डॉक्टर ही अपनी सुविधा दे रहे है जो कि चिंता का विषय है इसलिये भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट पत्र के माध्यम ध्यम से आपसे अनुरोध करता है कि पत्र को गंभीरता से लेते हुए सुसनेर सिविल अस्पताल में रिक्त पदों पर तुरंत चिकित्सा विशेषगों की नियुक्ति करवाई जाय पत्र पर कार्रवाई करते हुए लोग लोक स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सिविल अस्पताल में स्वीकृत रिक्त पड़े पदों पर चिकित्सा विशेषज्ञों की व्यवस्था करवाई गई एवं शासन द्वारा जारी किए गए पत्र की कॉपी संगठन को भेजी गई। चिकित्सा विशेषज्ञों की व्यवस्था होने पर सुसनेर क्षेत्र के निवासियों द्वारा भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट को धन्यवाद दिया गया संगठन के शिवम तिवारी,कृष्णा यादव, रामवेश सिंह राजावत, महेंद्रसिंह पँवार, संतोष सिंह पँवार, मधु शर्मा, प्रेम कुमार वैद्य, मनोज सांवरिया, जीवन लाल जैन,सोहन वर्मा, अनिल जैन, राकेश पाल, आस्था जैन, शोभा गोस्वामी,ओमप्रकाश टांडी, डॉ. सुनील जालान्द्रे, डॉ तरुण शर्मा, मोहनलाल गुर्जर महेंद्र कुशवाह, सुधारानी शर्मा ने लोक स्वास्थ्य मंत्री का आभार प्रकट किया।

चित्र 1 : सुसनेर सिविल अस्पताल में डॉक्टरों की पूर्ति के लिए लिखा था ट्रस्ट ने पत्र।

चित्र 2 : ट्रस्ट की मांग पर सिविल अस्पताल में हुआ डॉक्टरों की पूर्ति।

About Author

Categories: ,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!