नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष मालवीय का नगर में जगह जगह आतिशबाजी के साथ पलक फावडा बिछाकर कार्यकत्ताओ ने किया स्वागत

राजेश माली सुसनेर

नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष मालवीय का नगर में जगह जगह आतिशबाजी के साथ पलक फावडा बिछाकर कार्यकत्ताओ ने किया स्वागत

सुसनेर। भाजपा संगठन पर्व 2024 के तहत जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्त हुए ओम मालवीय का रविवार को स्थानीय सोयत रोड़ पर पुलिस थाने के सामने स्थित भाजपा कार्यालय पर पूर्व विधायक राणा विक्रमसिंह के मुख्य आतिथ्य में भाजपा मण्डल अध्यक्ष सजनसिंह कलारिया के नेतृत्व मे सरोफा बांधकर स्मृति चिन्ह भेंटकर भव्य स्वागत किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता निवृतमान भाजपा जिलाध्यक्ष चिंतामण राठौर ने की। जिलाध्यक्ष मालवीय के स्वागत कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि भेरूसिंह चौहान, मार्केटिंग अध्यक्ष लक्ष्मणसिंह काँवल, डॉक्टर गजेन्द्रसिंह चन्द्रावत, मोड़ी मण्डल अध्यक्ष बजरंग पाटीदार, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि राहुल सिसोदिया, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जैन खुपवाला, भाजपा महिला मोर्चा पूर्व मण्डल अध्यक्ष ज्योत्सना नागदिया, गिरजाशंकर राठौर, मुकेश हरदेनिया आदि थे।

स्वागत भाषण पूर्व विधायक राणा विक्रमसिंह ने देते हुए कहा कि भाजपा संगठन ने सभी कार्यकर्ताओं की मांग पर एक निष्ठावान दलित एवं गरीब कार्यकर्ता को भाजपा जिलाध्यक्ष के रूप में ओम मालवीय का चयन कर सभी निष्ठावान कार्यकर्ताओ की भावनाओ का आदर किया है। हम सभी नवनियुक्त जिलाध्यक्ष श्री मालवीय के नेतृत्व में भाजपा संगठन को ओर मजबूती प्रदान करेंगें

स्वागत के दौरान जिलाध्यक्ष ओम मालवीय ने उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा की भाजपा के बूथ स्तर पर तैनात कार्यकत्ताओ के साथ मिलकर संगठन को मजबूत करने का कार्य करूंगा।

भाजपा की ताकत पोलिंग पर बैठने वाला प्रत्येक कार्यकता है। भाजपा कार्यकत्ता आधारित पार्टी है। स्वागत अवसर पर पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष मांगीलाल सोनी, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष कालूसिंह चौहान, सोयत नगर परिषद उपाध्यक्ष राजेश बैरागी, पार्षद टोनी शेख, पूर्व पार्षद राणा प्रथमपालसिंह, पार्षद प्रतिनिधि जितेंद्र सांवला, अर्जुन जादमे, ईश्वरसिंह कांवल एवं युगलकिशोर परमार, भाजपा युवामोर्चा मण्डल महामंत्री राधेश्याम यादव, जिला महामंत्री लखन सेन आदि ने किया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा मंडल उपाध्यक्ष दिलीप जैन सारँगयाखेड़ी ने किया। एवं आभार पवन शर्मा ने किया।

जिलाध्यक्ष मालवीय का काफिला नगर में देरशाम तक चलता रहा। इस अवसर पर होटल शिवाय पर उनका सभी कार्यकर्ताओं द्वारा सर्वप्रथम स्वागत किया गया। उसके बाद उन्होंने नगर में सभी वरिष्ठ नेता डॉक्टर धीरेंद्र पांडे, मीसाबंदी गोवर्धन शुक्ला एवं कैलाश नारायण बजाज सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं के घर जाकर आशीर्वाद लिया। जहां भी उनका स्वागत साफा सरोफा बांधकर किया गया।

चित्र 1 : सुसनेर में भाजपा जिलाध्यक्ष ओम मालवीय के स्वागत कार्यक्रम में स्वागत भाषण देते पूर्व विधायक राणा विक्रमसिंह।

चित्र 2 : सुसनेर भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष ओम मालवीय का स्वागत करते भाजपा कार्यकर्ता।

चित्र 3 : नगर आगमन के पूर्व आगर रोड़ पर होटल शिवाय के सामने स्वागत करते भाजपा कार्यकर्ता म

About Author

Categories: ,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!