राजेश माली सुसनेर
नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में आयोजित हुई विकासखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिताएँ

सुसनेर। स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय सुसनेर के क्रीड़ा अधिकारी मनोज कुमार दुबे ने जानकारी देते हुए कहा कि कॉलेज मैदान सुसनेर में बुधवार 8 जनवरी 2025 को नेहरू युवा केंद्र आगर मालवा के युवा मंडल अधिकारी यश जाट के नेतृत्व में विकासखंड स्तरीय 100 मीटर दौड़ महिला, 200 मीटर दौड़ पुरुष, खो – खो महिला, गोला फेंक महिला/ पुरुष तथा रस्साकसी की प्रतिस्पर्धा जनवरी 2025 की स्थिति में 15 वर्ष से 29 वर्ष के आयु वर्ग के युवाओं के लिए संपन्न हुई। 100 मीटर दौड़ महिला में स्वाति जैन प्रथम तथा 200 मीटर दौड़ पुरुष में धर्मेंद्र प्रथम स्थान पर रहे।












Leave a Reply