राजेश माली सुसनेर
उज्जैन-झालावाड़ लाइन के लिए 2667 करोड़ की योजना स्वीकृत, बनेगी विस्तृत कार्ययोजना

सुसनेर। नए वर्ष में रेलवे विभाग सुसनेर, सोयतकलां एवं आगर जिले के लोगो के लिए खुशखबरी लेकर आया है। उज्जैन से झालावाड़ के लिए सीधी रेल सेवा शुरू करने को रेलवे बोर्ड ने लो- बजट वाली 2667 करोड़ रुपये की योजना को स्वीकृति प्रदान की है। पश्चिम मध्य रेलवे द्वारा विकल्प स्वरूप प्रस्तुत महंगे बजट की दो अन्य योजनाओं से किनारा कर लिया है। स्वीकृति के बाद प्रोजेक्ट की विस्तृत कार्य योजना बनाना शुरू किया है।

मालूम हो कि लोगों को उज्जैन से झालावाड़ तक का सफर वाया आगर, सुसनेर, सोयतकलां, रायपुर कराने के लिए इसी वर्ष फरवरी में केंद्रीय रेल मंत्री ने विस्तृत कार्य योजना बनाने को 4 करोड़ 75 लाख रुपये की मंजूरी दी थी। इसके पालन में रेलवे ने सर्वे कर प्राथमिक स्तर पर तीन योजना बनाकर महीने भर पहले रेलवे बोर्ड को स्वीकृति के लिए भेजा था। इस योजना का प्रस्तुतीकरण 5 अक्टूबर को हुई जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में सांसद अनिल फिरोजिया के समक्ष भी किया था। समझाने को योजना के नाम पिंक, ब्लू और रेड रखा है। पिंक योजना 2836 करोड़ रुपये की, ब्लू योजना 2727 करोड़ रुपये की और रेड योजना 2697 करोड़ रुपये की बनाई थी। राशि कम-ज्यादा होने का कारण पटरी की लंबाई, कर्व और मुख्य पुलों की संख्या स्पष्ट की थी। पिंक योजना 189.100 किलोमीटर लंबी रेल लाइन बिछाने की थी, जिसमें 38 कर्व, 64 पुल बनाना प्रस्तावित था। ब्लू योजना 181.80 किलोमीटर लंबी रेल लाइन बिछाने की थी, जिसमें 37 कर्व और 45 पुल बनाना प्रस्तावित था। स्वीकृत रेड योजना 177.860 किलोमीटर लंबी रेल लाइन बिछाने की है, जिसमें 36 कर्व और 34 पुल बनाना प्रस्तावित है। तीनों योजना अधिकतम 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेन चलाने को ध्यान में रखकर बनाई है। तीनों योजना में उज्जैन से आगर तक मुख्य पुलों की संख्या स्पष्ट की थी।













Leave a Reply