जय भारत मंच युवा के प्रांतीय मंत्री बने जफर खान

राजेश माली सुसनेर

जय भारत मंच युवा के प्रांतीय मंत्री बने जफर खान

सुसनेर। विधानसभा क्षेत्र सुसनेर के नलखेड़ा के युवा समाजसेवी एवं पत्रकार जफर खान को जय भारत मंच के मध्यप्रदेश का प्रांतीय मंत्री चुना गया है। उनकी नियुक्ति जय भारत मंच संगठन के प्रति उनकी कर्तव्य निष्ठा, नेतृत्व कौशल एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों में उनकी भागीदारी को दृष्टिगत रखते हुए संगठन के जिम्मेदार प्रदेश मंत्री पदाधिकारी के रूप में संगठन में उनकी भागीदारी को सुनिश्चित करने के लिएसंगठन के राष्ट्रीय मार्गदर्शक एवं प्रेरक इंद्रेश कुमार एवं सरंक्षक गिरीश जुयाल के सरंक्षण में राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्पराज तिवारी की अनुशंसा पर एवं संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चन्दरसिंह सिसोदिया की सहमति से जफर खान को यह जिम्मेदारी दी गयी है। उनके साथ ही प्रान्त अध्यक्ष पद पर वीणा सोनी, प्रान्त उपाध्यक्ष पद पर उमेश सिंगार एवं तारिका सराफ, प्रान्त महामंत्री पद पर स्वर्णा झवर एवं कमल कोठारी तथा प्रान्त मंत्री के पद पर उनके साथ ही भरत मीणा की भी नियुक्ति की गई है।

उनकी उक्त पद पर सर्व सम्मति से मनोनयन होने पर उनके इष्टमित्रों एवं शुभचिन्तको ने हर्ष व्यक्त कर संगठन के राष्ट्रीय पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया है।

चित्र : जय भारत मंच के नवनियुक्त प्रान्त मंत्री जफर खान।

About Author

Categories: ,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!