एम्बिअंस पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित
सुसनेर l नगर के हरी नगर कॉलोनी में संचालित एम्बिअंस पब्लिक स्कूल सुसनेर के द्वारा वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है जिसमें कबड्डी ,चेयर रेस ,चम्मच रेस, दौड़ ,फैंसी ड्रेस एवं डांस कंपटीशन होंगे यह प्रतियोगिता तीन दिवसीय है जिसमें 26 दिसंबर गुरुवार को कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई एवं दूसरे दिन 27 दिसंबर शुक्रवार को चम्मच रेस ,चेयर रेस एवं दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया तीसरे दिन 30 दिसंबर सोमवार को फैंसी ड्रेस
एवं डांस कंपटीशन के आयोजन के साथ प्रतियोगिता का समापन किया जाएगा ऐसे में छात्र-छात्राओं ने सभी प्रतियोगिताओं में प्रथम एवं द्वितीय स्थान भी प्राप्त किया सभी सहभगिता करने वाले छात्र-छात्राओं को संस्था के द्वारा पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे प्रतियोगिता के आयोजन में छात्र-छात्राओं के साथ ही स्कूल के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं शबनम मंसूरी,अर्चना कोचले, कविता ,निशा ,फलक ,दुर्गा , प्रिया एवं स्कूल संचालक महेंद्र मीणा आदि उपस्थित रहे
Leave a Reply