वीर बाल दिवस के अवसर पर बच्चो ने बिखेरे कैनवास पर रंग

राजेश माली सुसनेर

वीर बाल दिवस के अवसर पर बच्चो ने बिखेरे कैनवास पर रंग

भारत सरकार शिक्षा मंत्रालय स्कुल शिक्षा और साक्षरता विभाग शास्त्री भवन नई दिल्ली के पत्रानुसार सिक्खों के दसवें गुरु गोविन्द सिंह के वीर पुत्रों, साहिबजादा जोरावर सिंह एवं फतेहसिंह द्वारा दिनांक 26 दिसंबर 1705 को 09 वर्ष एवं 06 वर्ष की अल्पायु में मातृभूमि के लिये अपने प्राणों की आहुति दी थी इन दोनों महान सपूतों के शौर्य एवं बलिदान को श्रद्धांजलि देने एवं उनसे प्रेरणा लेने हेतु दिनांक 26 दिसंबर को प्रतिवर्ष वीर बाल दिवस मनाया जाता है।वही जिला परियोजना अधिकारी महेश कुमार जाटव और विकासखंड स्त्रोत समन्वयक अधिकारी राधेश्याम पाटीदार के निर्देशन में शासकीय एकीकृत माध्यमिक विद्यालय खेरिया में वीर बाल दिवस के अवसर पर राष्ट्र निर्माण में बच्चो की भूमिका विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे संस्था के चयनित बच्चो द्वारा प्रतिभागिता की गई वहीं

नवाचारी शिक्षक भेरूलाल ओसारा द्वारा बताया गया कि उक्त संबंध में वीर बाल दिवस के उपलक्ष्य में जिले की समस्त शिक्षण संस्थाओं में आयु वर्ग (06 से 08). (08 से 11), (11 से 14) एवं (14 से 18) आयु के विद्यार्थियों हेतु दिनांक 16.12.2024 से 26.12.2024 तक विभिन्न गतिविधियां सम्पन्न की जाना है जैसे चित्रकला ,कहानीयां , निबंध लेखन कविता, वाद-विवाद एवं डिजिटल प्रजेंटेशन ओर समापन समारोह पर विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।

About Author

Categories: ,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!