महाविद्यालय में लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस शिविर का हुआ आयोजन

राजेश माली सुसनेर

महाविद्यालय में लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस शिविर का हुआ आयोजन

विकास जनकल्याण और सुराज की प्रतिबद्धता के क्रियान्वन हेतु मध्यप्रदेश शासन द्वारा दिनांक 11 दिसंबर से 26 जनवरी तक मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान आयोजित किया जा रहा है जिसके तारतम्मय में आज स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय सुसनेर में प्राचार्य डॉ.जी.सी. गुप्ता की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री जनकल्याण पर्व अंतर्गत जिला परिवहन विभाग एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क लर्निंग लाइसेंस शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ शारदे के पूजन के साथ आरंभ हुआ। आगर जिला परिवहन अधिकारी श्रीमती बरखा गौड़ जी के निर्देशानुसार शिविर में परिवहन कार्यालय से श्री बृजेंद्र जोशी एवं श्री गोवर्धनलाल सूर्यवंशी द्वारा निःशुल्क लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनाए गए। महाविद्यालय के लगभग 47 विद्यार्थियों द्वारा वाहन पोर्टल के माध्यम से निःशुल्क लर्निंग लाइसेंस बनवाये गये। इस दौरान छात्राओं को यातायात के नियमों की भी जानकारी दी गई । इस अवसर पर बड़ी संख्या में विद्यार्थियों सहित, एन.एस.एस. के स्वयं सेवक ,समस्त शैक्षणिक स्टॉफ और कार्यालयीन स्टॉफ सदस्य उपस्थित रहे। उपरोक्त जानकारी राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रभारी कार्यक्रम अधिकारी प्रो. राजकमल नर्गेश ने दी।

About Author

Categories: ,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!