एक पेड़ मां के नाम के अंतर्गत महिला मोर्चा ने किया पौधारोपण
सुसनेर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा एवं मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा एवंभाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया के आव्हान पर एवं भाजपा जिला अध्यक्ष चिंतामणजी राठौर एवं भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष आभा अरोड़ा चोपड़ा की निर्देश पर एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत सुसनेर भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष आशा विष्णु भावसार के नेतृत्व में पौधारोपण कार्यक्रम महिला मोर्चा मंडल सुसनेर की कार्यकर्ताओ द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम में रविवार को स्थानीय तहसील रोड़ वार्ड क्रमांक 07 में आयोजित किया गया। पौधारोपण कार्यक्रम के तहत बैलपत्र, नीम एवं पीपल का पौधा लगाकर एक पेड़ मां के नाम लगाकर धरती को खुशहाल बनाने की कामना की गई। महिला मोर्चा जिला कार्यसमिति सदस्य सावित्री मुकेश हरदेनिया द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुए वृक्ष का महत्व को बताकर पेड़ लगाने का सभी से आव्हान किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से हम सभी को एक पौधा मां के नाम लगाकर पर्यावरण, प्रकृति के साथ साथ आने वाली पीढ़ी को भी बचाना है। कार्यक्रम का संचालन भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ता आरती नवीन भावसार ने किया एवं आभार अंशिका हरदेनिया ने माना। इस अवसर पर श्रीमती शांतिदेवी हरदेनिया, रेखा घनश्याम शर्मा, रानू शर्मा, निवेदिता शुभम भावसार, किरण कुमारी आदि महिला मोर्चा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।
चित्र : पौधारोपण करती भाजपा महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष आशा भावसार एवं अतिथि सावित्री हरदेनिया।
Leave a Reply