राज्यमंत्री नरेन्द्र पटेल ने “मप्र हिन्दी ग्रंथ अकादमी” के काउन्टर से क्रय की पुस्तक
प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस स्वामी विवेकानंद शास.महाविद्यालय में स्थापित किए गए “मप्र हिन्दी ग्रंथ अकादमी” के काउन्टर का स्वास्थ्य राज्यमंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने फीता काटकर शुभारंभ किया। उन्होंने काउन्टर से ‘‘भारत का इतिहास प्रारंभ से 1250 तक‘‘ पुस्तक क्रय की तथा यूपीआई के माध्यम से ऑनलाईन भुगतान किया। कॉलेज में स्थापित इस “मप्र हिन्दी ग्रंथ अकादमी” के काउन्टर पर विद्यार्थियों को मध्यप्रदेश हिन्दी ग्रन्थ अकादमी द्वारा प्रकाशित पुस्तकें समस्त विद्यार्थियों तथा आमजन के लिए रियायती दर पर उपलब्ध रहेंगी।
Leave a Reply