भाजपा जिला की विस्तारित बैठक सुसनेर में 15 अगस्त तक के कार्यक्रमों की रूपरेखा तय।
सुसनेर। भाजपा जिला की विस्तारित बैठक भाजपा कार्यालय सुसनेर पर संपन्न हुई। बैठक में 15 अगस्त तक होने वाले पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा तय की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष चिंतामन राठौर ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत एवं पुरूषार्थ से पार्टी ने विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव में जिले के सभी 9 मण्डलों में प्रचण्ड जीत प्राप्त की है। इसके लिये कार्यकर्ता बधाई के पात्र है। श्री राठौर ने कहा कि जिन पोलिंग बूथों पर पार्टी का प्रदर्षन कमजोर रहा।
वहां विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए श्री राठौर ने कहा कि 10 से 13 जुलाई तक मण्डलों की वृहद् बैठकें होगी, 13 – 20 जुलाई तक शक्तिकेन्द्र सम्मेलन में बूथ नेतृत्व सम्मान समारोह, 21 जुलाई को गुरू पूर्णिमा उत्सव व्यापक पैमाने पर मनाया जायेगा। 14 अगस्त को विभाजन की विभिषिका का कार्यक्रम होगा। और आगे कहा कि कहा कि लोकसभा चुनाव में प्रचण्ड जीत प्राप्त होने पर सभी दोनों विधानसभाओं में विजयरथ के साथ रैली का आयोजन होगा। जिसमें सांसद हर जगह कार्यक्रमों में सम्मिलित होकर विजयश्री दिलाने के लिये बूथ के कार्यकर्ताओं को पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर आभार व्यक्त कर धन्यवाद ज्ञापित करेगें।
बैठक में राजनीतिक प्रस्ताव जिला महामंत्री कैलाश कुंभकार ने रखा, जिसका समर्थन जिला मीडिया प्रभारी महेश शर्मा तनोडिया ने किया। बधाई एवं धन्यवाद प्रस्ताव जिला महामंत्री ने रखा। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दिलीप सकलेचा एवं गोविंदसिंह बरखेडी, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष आभा अरोड़ा चौपड़ा, पूर्व जिलाध्यक्ष करणसिंह यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि भेरुसिंह चौहान, पुर्व विधायक फुलचंद वेदिया, बद्रीलाल सोनी, भाजपा महिला मोर्चा जिला महामंत्री साक्षी विक्रम सकलेचा, भाजपा मंडल अध्यक्ष सजनसिंह कलारिया आदि उपस्थित थे। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष चिंतामन राठौर ने की। अतिथियों का स्वागत मोर्चा जिलाध्यक्ष दिनेश परमार, मुकेश लोढ़ा, हरिनारायण यादव, लक्ष्मीनारायण राजपूत, चेनसिंह, पवन वेदिया, सुरजसिंह परिहार, प्रेम यादव, महामंत्री मुकेश केलकर, प्रकाश यादव आदि ने किया।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री ओम मालवीय ने किया एवं आभार जिला महामंत्री डॉ गजेन्द्रसिंह चंद्रावत ने व्यक्त किया। यह जानकारी मंडल मीडिया प्रभारी मुकेश हरदेनिया ने दी।
चित्र 1 : भाजपा जिलाध्यक्ष चिंतामण राठौर का स्वागत करती महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष आभा अरोड़ा चौपड़ा।
Leave a Reply