पार्षद प्रतिनिधि साँवला ने 40 लाख की लागत से बनने वाले सीसी रोड़ निर्माणकार्य का शुभारंभ

राजेश माली सुसनेर

पार्षद प्रतिनिधि साँवला ने 40 लाख की लागत से बनने वाले सीसी रोड़ निर्माणकार्य का शुभारंभ

सुसनेर। मंगलवार को नगर परिषद सुसनेर के वार्ड क्रमांक 07 में 40 लाख रुपए की लागत से बनने वाले सीमेंट क्रांकीट रोड़ का निर्माण कार्य का शुभारंभ पार्षद प्रतिनिधि जितेंद्र सांवला ने जेसीबी मशीन एवं भूमि का पूजन कर किया। इस अवसर नगर परिषद के इंजीनियर अरविंदसिंह बघेल, ठेकेदार आरिफ ठाकोर सहित वार्डवासी उपस्थित थे। उक्त कार्य का शुभारंभ स्थानीय वार्ड क्रमांक 07 एमईएस कालोनी में किया गया। जहां सीमेंट क्रांकीट मार्ग के अभाव में वार्डवासियों को बरसात सहित प्रतिनिधि कीचड़ का सामना करना पड़ता था। वार्ड पार्षद कल्पना सांवला ने चुनाव प्रचार के समय यहां के लोगो द्वारा उक्त समस्या का निराकरण की मांग की थी। जिस पर पार्षद सांवला ने अपने चुनाव संकल्प पत्र में उक्त गली निर्माण करवाने का संकल्प चुनावी धोषणा पत्र में लेकर वार्डवासियों को सीमेंट क्रांकीट रोड़ बनाने के आश्वासन दिया था। जिसके निर्माणकार्य का शुभारंभ उनके पति जितेंद्र सांवला ने मंगलवार को किया।

चित्र : सुसनेर की एमईएस कालोनी में सीसी रोड़ का कार्य प्रारम्भ करवाते जितेंद्र सांवला।

About Author

Categories: ,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!