सुसनेर। स्थानीय जनपद पंचायत सुसनेर के वार्ड क्रमांक 06 की जनपद पंचायत सदस्य श्रीमति संतोषबाई पति एलकारसिंह सिसोदिया निवासी ग्राम खेजड़ाखेड़ी को मध्यप्रदेश महिला स्व सहायता समूह महासंघ की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सरिता ओमप्रकाश बघेल ने उज्जैन सम्भाग के आगर मालवा जिले की जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। इनके मनोनयन का कार्यकाल जुलाई 2024 से 2027 तक तीन वर्षों के लिए किया गया है। इनके मनोनयन पर जनपद पंचायत सुसनेर के वार्ड 06 से लगे समस्त ग्रामो के मतदाताओं एवं शुभचिंतकगणों हर्ष व्यक्त कर इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
चित्र : श्रीमती संतोषबाई एलकार सिंह नवनियुक्त जिलाध्यक्ष।
Leave a Reply