स्काउट गाइड ने सीखा आपदा से निपटने के गुण

राजेश माली सुसनेर

स्काउट गाइड ने सीखा आपदा से निपटने के गुण

जिला स्तरीय एक दिवसीय आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण संस्कार एकेडमी आगर में आयोजित किया गया जिसका शुभारंभ ईश प्रार्थना दया कर दान भक्ति….के सामूहिक गान के साथ किया गया प्रार्थना के पश्चात स्कूल संचालक पंकज अटल द्वारा जिला मुख्य आयुक्त सत्यनारायण शर्मा, आपदा प्लाटून कमांडर कविता मैम,राष्ट्रीय मास्टर प्रशिक्षक भेरुलाल ओसारा (सर्फ स्मार्ट 2.0) ,जिला संगठन आयुक्त अनुभूति सिंह का श्रीफल एवम साल भेट कर किया गया जिसके पश्चात आपदा प्रबंधन टीम के सदस्यों द्वारा आपदा के विभिन्न प्रकार जेसे बाढ़,भूकंप,अग्नि जलन समस्या से केसे निपटना है

का प्रशिक्षण दिया गया आपदा प्रबंधन प्लाटून कमांडर कविता मैम के मार्गदर्शन में टीम द्वारा दिया गया जिसके पश्चात ऑनलाइन सुरक्षा की दृष्टि से सुरक्षित करने के उद्देश्य से भारत स्काउट एवं गाइड द्वारा संचालित सर्फ स्मार्ट का प्रशिक्षण राष्ट्रीय मास्टर ट्रेनर्स भेरूलाल ओसारा द्वारा दिया गया जिसमे बच्चो ने अपने आप को ऑनलाइन किस तरह सुरक्षित रख सकते है

सीखा जिससे की साइबर ठगी,ब्लैक मेलिंग से अपने आपको सुरक्षित रख सके प्रशिक्षण के अंत में उत्कृष्ठ सेवा देने पर जिला आयुक्त श्री शर्मा द्वारा स्काउट मास्टर भेरुलाल ओसारा को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया जिसके पश्चात सभी स्काउट गाइड द्वारा एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत शाला प्राग्राण में व्रक्षारोपण किया गया

इस अवसर पर जिले की चयनित शालाओं के 251 बच्चो ने प्रशिक्षण प्राप्त किया इस अवसर पर बच्चो ने उत्साह पूर्वक भाग लिया और शाला की शिक्षक शिक्षिका के साथ गाइड कैप्टन श्रीमति अंगुरबाला खामोरा,रोवर लीडर मांगीलाल भील उपस्थित रहे

About Author

Categories: ,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!