सुसनेर से राजेश माली
सुसनेर में पहली बार निकली पौधारोपण यात्रा,देश के सभी साधु संत, नेता, अभिनेता से आग्रह है कि वो लोगो से पौधारोपण करवाये-आचार्य प्रज्ञासागर,अपनी मां के नाम पौधा लगाए – सांसद रोड़मल नागर,पर्यावरण बचेगा तो आने वाली पीढ़ी बचेगी – राणा विक्रमसिंह पूर्व विधायक
सुसनेर। वृक्षों ने हमारी गंदगी को लिया और आक्षिजन के रूप में हमे जीवन दिया। कार्बन डाइऑक्साइड गेस जो हमारे शरीर से गंदगी के रूप में निकलती है वो पेड़ पौधे ओर वृक्ष लेते है और हमे बदले में हमारे जीवन और प्राण के लिए आवश्यक आक्सीजन हमे 24 घण्टे देते है।
ये प्रकृति का हमे आशीर्वाद ओर वरदान है कि जिस भीषण गर्मी में सबसे ज्यादा परेशानी होती है उसी भीषण गर्मी में ये हरे भरे वृक्ष हमे सबसे ज्यादा रसीले फल देते है। इसीलिए हमारा लक्ष्य है कि एक करोड़ वृक्ष लगे। इस बार दिल्ली के तापमान में सारे देश के लोगो को डरा दिया है। दिल्ली में 52,53 टेम्परेचर पहुँचा है तो वो पदूषण के कारण पहुचा है और हमे सन्देश है कि अगर पांच सालों में हरे भरे वृक्ष हमने नही लगाए तो टेम्परेचर 56,57 हमारे यहा भी पहुच जाएगा। इसीलिए वृक्ष लगाए।
उक्त आव्हान स्थानीय त्रिमूर्ति जैन मंदिर में आयोजत वृक्षारोपण महोत्सव कार्यक्रम में आचार्य श्री प्रज्ञासागर महाराज ने बड़ी संख्या में आये सर्व धर्म एवं समाज के लोगो को सम्बोधित करते हुए ने कही। उन्होंने सर्वधर्म सभा ओर नगर में पहली बार आचार्य श्री के आव्हान पर निकली विशाल पौधारोपण यात्रा जो त्रिमूर्ति मन्दिर से शासकीय स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय पहुँची वहां भी पौधारोपण के पूर्व आयोजित सर्वधर्म सभा को सम्बोधित करते हुए लोगो से आग्रह किया कि वो पेड़ लगाए और पौधारोपण करे। पहले हमारे हरेक के घर मे एक पीपल ओर निम का वृक्ष जरूर होता था। पर अब वो आदत हमे फिर से बनानी होगी।
















Leave a Reply