भाजपा महिला मोर्चा मण्डल कार्यालय पर आज आयोजित होगा पीएम के मन की बात का कार्यक्रम

राजेश माली सुसनेर की खबर

भाजपा महिला मोर्चा मण्डल कार्यालय पर आज आयोजित होगा पीएम के मन की बात का कार्यक्रम

सुसनेर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के आव्हान पर एवं भाजपा जिलाध्यक्ष चिंतामन राठौर एवं भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष आभा अरोड़ा चोपड़ा के निर्देश पर भाजपा मंडल सुसनेर के कार्यकर्ताओ द्वारा रविवार 30 जून को स्थानीय न्यू बस स्टैंड के समीप स्थित भाजपा महिला मोर्चा मण्डल कार्यालय पर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात का कार्यक्रम प्रातः 11 बजे से 11:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

भाजपा मंडल अध्यक्ष सजनसिंह कलारिया ने उक्त कार्यक्रम में सभी भाजपा पदाधिकारीयो, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओ, महिला मोर्चा सहित सभी मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओ एवं वरिष्ठ नेताओं से उक्त कार्यक्रम में सम्मलित होने का आग्रह किया है।

साथ मण्डल के सभी बूथ अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओ से भी अपने अपने बूथों पर उक्त कार्यक्रम अनिवार्य रूप से आयोजित करने का आग्रह भी किया है। उक्त जानकारी भाजपा महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष आशा विष्णु भावसार एवं भाजपा मंडल महामंत्री पवन शर्मा ने दी।

About Author

Categories: ,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!