राजेश माली सुसनेर की खबर
देखे हैं ऐसे स्कूल, कलेक्टर का एक आदेश और सीएमओ बन गए मास्टर साहब

सुसनेर। मध्य प्रदेश के सुसनेर में अब अधिकारी और कर्मचारी सरकारी स्कूलों में पढ़ाते हुए नजर आ रहे है। दरअसल एजुकेशन लेवल को सुधारने के लिए आगर कलेक्टर राघवेन्द्रसिंह ने अधिकारियों और कर्मचारियों को सरकारी स्कूलों में एक पीरियड पढ़ाने की जिम्मेदारी सौंपी है।

सरकारी स्कूलों में शिक्षा की स्थिति से हम सब वाकिफ हैं। सरकारी स्कूलों में पढ़ाई का स्तर सुधारने के लिए आगर मालवा जिले के कलेक्टर राघवेंद्रसिंह ने अलग तरीका अपनाया है। उन्होंने सरकारी अधिकारियों को काम के साथ- साथ स्कूलों में एक पीरियड पढ़ाई करने के आदेश भी दिए हैं। अब सरकारी अधिकारी और कर्मचारी स्कूलों में पढ़ाते हुए भी नजर आ रहे है। प्रदेश में ऐसा पहली बार हो रहा है जब अधिकारी और कर्मचारी स्कूलों में पढ़ाते हुए दिखाई दें रहे है। इससे पढ़ाई का स्तर सुधरने के साथ स्कूलों में अनुशासन का पालन भी होता रहेगा।
*नगर की व्यवस्था सम्भालने के साथ ग्रामीण स्कूल में पढ़ाते दिखे सीएमओ*











Leave a Reply