भाजपा महिला मोर्चा ने मनाया रानी लक्ष्मीबाई का बलिदान दिवस

राजेश माली सुसनेर

भाजपा महिला मोर्चा ने मनाया रानी लक्ष्मीबाई का बलिदान दिवस

आगर मालवा। भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया के आव्हान पर, भाजपा जिला अध्यक्ष चिंतामण राठौर निर्देश एवं भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष आभा अरोड़ा चोपड़ा के नेतृत्व में मंगलवार 18 जून को स्थानीय बैजनाथ रोड़ पर स्थित श्री इच्छापूर्ति हनुमान मंदिर परिसर में झांसी की रानी लक्ष्मीबाई का बलिदान दिवस मनाया गया।

इस अवसर पर महिला मोर्चा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने रानी लक्ष्मीबाई के चित्र पर पुष्पांजलि कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में आगर महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष कमला राठौर, आगर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सीमा तिवारी, मंडल मंत्री कल्पना शर्मा, उमा रेखा आदि सहित महिला मोर्चा की कार्यकर्ताएं उपस्थित थी।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष आभा अरोड़ा चोपड़ा ने रानी लक्ष्मीबाई के जीवन पर प्रकाश डाला और अपनी बच्चीयों में रानी लक्ष्मीबाई से प्रेरणा लेने का आग्रह किया। मुख्य अतिथि सहित सभी ने पुष्पांजलि अर्पित कर नारे लगाए

बहिन छबीली ने रण-चण्डी का कर दिया प्रकट आहवान। खूब लड़ी मर्दानी वह तो झाँसी वाली रानी थी।

चित्र 1 : आगर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष आभा अरोड़ा चौपड़ा रानी लक्ष्मीबाई के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए।

चित्र 2 : महिला मोर्चा द्वारा रानी लक्ष्मीबाई का बलिदान दिवस मनाते हुए।

About Author

Categories: ,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!