भाजपा महिला मोर्चा ने किया महाजनसंपर्क अभियान शुरू

राजेश माली सुसनेर की खबर

भाजपा महिला मोर्चा ने किया महाजनसंपर्क अभियान शुरू

सुसनेर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा एवं भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद माया नारोलिया के आव्हान एवं भाजपा जिलाध्यक्ष चिंतामण राठौर एवं भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष आभा अरोड़ा चोपड़ा के निर्देश पर विधानसभा क्षेत्र 165 सुसनेर के संसदीय क्षेत्र राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र से सांसद प्रत्याशी रोड़मल नागर के समर्थन में भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष आशा विष्णु भावसार के नेतृत्व में नगर परिषद सुसनेर के वार्ड क्रमांक 07, वार्ड क्रमांक 12 एवं 13 के सभी बूथों में महाजनसंपर्क अभियान राजगढ़ जिला उपाध्यक्ष एवं प्रभारी बबिता जुलानिया के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया। जिसमे नगर के बुथ क्रमांक 136, 137 एवं 138 पर महाजनसंपर्क अभियान का शुभारंभ रविवार को किया गया।

महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओ ने कड़कडाती धूप में महाजनसंपर्क अभियान शुरू किया जो शाम को महिला मोर्चा की कार्यकर्ताएं घर घर पहुंची, जनसंपर्क कर घरों पर मोदी परिवार के स्टिगर लगाये। एवं मंदिरों में भगवान श्रीराम के पोस्टर लगाए गए। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी राहुल सिसोदिया, सह प्रभारी संध्या शर्मा सहित महिला मोर्चा की कार्यकर्ता संधिका गुप्ता, कुसुम भारती, नीतू भावसार, आरती भावसार आदि उपस्थित थी।

चित्र : सुसनेर में प्रभारी बबिता जुलानिया एवं मण्डल अध्यक्ष आशा भावसार जनसम्पर्क करते हुए।

About Author

Categories: ,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!