सीएम की सभा को लेकर बड़ागांव भाजपा मंडल की बैठक हुई सम्पन्न 

राजेश माली सुसनेर की खबर

सीएम की सभा को लेकर बड़ागांव भाजपा मंडल की बैठक हुई सम्पन्न

सुसनेर। आज रविवार 28 अप्रैल को दोपहर 1:30 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा स्थानीय स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय परिसर सुसनेर में बनाये गए हेलीपैड पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव उतरेंगे एवं यहां से कार द्वारा न्यू बस स्टैंड सुसनेर के समीप स्थित मिडिल स्कूल ग्राउंड में भाजपा के राजगढ़ सीट से सांसद उमीदवार रोड़मल नागर के पक्ष में सभा को सम्बोधित करेगे। मंच पर उनके साथ सांसद रोड़मल नागर, भाजपा जिलाध्यक्ष चिंतामण राठौर, पूर्व विधायक राणा विक्रमसिंह, फूलचंद वेदिया, मुरलीधर पाटीदार एवं बद्रीलाल सोनी, लोकतंत्र सेनानी संघ जिला उपाध्यक्ष गोवर्धन शुक्ला, लोकतंत्र प्रहरी संघ जिला संयोजक कैलाश नारायण बजाज, मार्केटिंग अध्यक्ष लक्ष्मणसिंह कांवल, भाजपा नेता अशोक लोढ़ा, दिलीप सकलेचा एवं प्रेम मस्ताना सहित नगर परिषद सुसनेर अध्यक्ष लक्ष्मी राहुल सिसोदिया, नलखेड़ा अध्यक्ष अंतिम विजय सोनी एवं सोयतकलां अध्यक्ष प्रतिनिधि पुष्करसिंह जादौन आदि रहेंगे। भाजपा मंडल अध्यक्ष सजनसिंह कलारिया ने बताया कि मुख्यमंत्री मोहन यादव यहां सभा को सम्बोधित करने के बाद दोपहर 2:45 बजे नलखेड़ा में माँ बगुलामुखी के दर्शन करने हेलीकॉप्टर से जायेगे। वहां से दोपहर 3:20 भोपाल के लिए हेलीकॉप्टर से रवाना होंगें। मुख्यमंत्री मोहन यादव के आगमन एवं सभा मे कार्यकर्ताओ की उपस्थिति हेतु शनिवार को भाजपा मंडल बड़ागांव के शक्ति केंद्र प्रभारी सह प्रभारी की बैठक मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष पीरूलाल कलसिया की उपस्थिति में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता बड़ागांव मण्डल अध्यक्ष जयप्रकाश जामलिया ने की। बैठक में सुसनेर में माननीय मोहन यादव के कार्यक्रम की तैयारी को लेकर तथा प्रत्येक मतदान केंद्र पर 1 मई से 5 मई तक जनसंपर्क अभियान की योजना बनाई गई। बैठक का संचालन एवं आभार बड़ागांव भाजपा मंडल महामंत्री जितेंद्रसिंह ने किया।

चित्र : बड़ागांव भाजपा मण्डल की बैठक में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों की रूपरेखा बनाते भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी।

About Author

Categories: ,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!