भाजपा मंडल सुसनेर की बैठक आज होगी आयोजित

राजेश माली सुसनेर

भाजपा मंडल सुसनेर की बैठक आज होगी आयोजित

सुसनेर। भारतीय जनता पार्टी मंडल सुसनेर में आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर आगामी विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित होना है। जिसकी कार्य योजना बनाने हेतु सुसनेर भाजपा मंडल के सभी कार्यकर्ताओ एवं पदाधिकारियों की बैठक का आयोजन आज सोमवार 8 अप्रैल को स्थानीय सोयत पर पुलिस थाने के सामने स्थित भाजपा कार्यालय सुसनेर पर समय दोपहर 12 बजे से रखा गया है। उक्त बैठक में सुसनेर मंडल में निवासरत समस्त भाजपा जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी, समस्त जनप्रतिनिधी, समस्त मोर्चा प्रकोष्ठ के सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता, 12 ही शक्तिकेंद्र के संयोजक, सहसंयोजक, 77 ही मतदानकेन्द्र के अध्यक्ष व समिती व मंडल में निवासरत समस्त भाजपा कार्यकर्ताओ को उक्त बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने का आग्रह भाजपा मंडल अध्यक्ष सजनसिंह कलारिया, भाजपा मंडल महामंत्री द्वय पवन शर्मा एवं पीरु लाल गोहाटीया ने किया है। उक्त जानकारी भाजपा लोकसभा चुनाव मीडिया वेन प्रभारी विष्णु भावसार ने दी।

About Author

Categories: ,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!