शक्ति केंद्र मोडी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया स्थापना दिवस

राजेश माली सुसनेर

शक्ति केंद्र मोडी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया स्थापना दिवस

सुसनेर। शनिवार को समीपस्थ ग्राम मोडी के नलखेड़ा रोड स्थित खेड़ापति बालाजी सरकार मंदिर प्रांगण धर्मशाला में शक्ति केंद्र के 5 बुथ केन्द्रों के कार्यकर्ताओ द्वारा सामूहिक रूप से भाजपा का 45 वा स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में शक्ति केंद्र प्रभारी मांगीलाल सोनी द्वारा बताए गया कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी द्वारा 1951 में स्थापित भारतीय जन संघ से भाजपा का जन्म हुआ था।1977 में आपातकाल की घोषणा के बाद जनसंघ एवं अन्य दलों से मिलकर जनता पार्टी का उदय हुआ।पार्टी ने 1977 के आम लोकसभा चुनाव में कांग्रेस से सत्ता छीन ली और 1980 में भारतीय जनता पार्टी की नींव रखी गई।आज भाजपा का भारत ही नहीं विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी बनने जा रही है।

इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ गोर्वधन रातडिया, डाक्टर सुनील जैन, किशोर राठौर, भाजपा पिछड़ा वर्ग मंडल अध्यक्ष बजरंग पाटीदार, अजजा मोर्चा मंडल अध्यक्ष गोपाल भिलाला, बुथ अध्यक्ष हेमराज मीणा, दुर्गेश मीणा, लालसिंह भिलाला, नारायण राठौर, जगदीश मीणा, हरि यादव सहित कार्यकर्तागण उपस्थित रहे। उक्त जानकारी शक्ति केंद्र के सहप्रभारी भेरुलाल मीणा द्वारा दी गई।

About Author

Categories: ,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!