सुसनेर। सोमवार को स्थानीय मार्केटिंग के तोलकांटे शुभारंभ भाजपा मंडल अध्यक्ष सजनसिंह कलारिया के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता मार्केटिंग अध्यक्ष लक्ष्मणसिंह कांवल ने की। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि राहुल सिसोदिया, पूर्व जनपद अध्यक्ष चंदरसिंह कांवल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य करणसिंह सिसोदिया, भाजपा जिला उपाध्यक्ष कालूसिंह गणेशपुरा, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा राधेश्याम सूर्यवंशी, पूर्व सरपंच देवीसिंह सिसोदिया थे। कार्यक्रम मे माँ भगवती की व तोल कांटाओ का पूजन अतिथि द्वारा किया गया। मंडल अध्यक्ष कलारिया व मार्केटिंग अध्यक्ष काँवल द्वारा अपने संबोधन मे किसानो से ज्यादा से ज्यादा गेहूं मार्केटिंग के तोल कांटा पर तोलने का आग्रह किया गया और अपने स्लाट बुकिंग कर अपनी उपज को उपार्जन केंद्र पर लाने का निवेदन किया। इस अवसर पर कार्यक्रम में नारायणसिंह,, भगवान सिंह आदि सहित भाजपा पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि गण मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन दिलीप जैन सारँगयाखेड़ी ने किया एवं आभार संस्था प्रबंधक दिनेश राठौर ने माना।
Leave a Reply