लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा मंडल सुसनेर की बैठक हुई सम्पन्न

राकेश माली सुसनेर ,आगर मालवा

लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा मंडल सुसनेर की बैठक हुई सम्पन्न

सुसनेर। भारतीय जनता पार्टी मंडल सुसनेर में आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों एवं विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर सुसनेर मंडल के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओ की बैठक शुक्रवार 22 मार्च को दोपहर 2 बजे स्थानीय सोयत रोड़ पर पुलिस थाने के सामने स्थित भाजपा चुनाव कार्यालय पर सम्पन्न हुई। उक्त बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में लोकसभा विस्तारत दिनेश भार्गव ने बैठक में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमे तीन काम करना है जिसमे पहला सम्पर्क, दूसरा हर बूथ पर गत चुनाव की अपेक्षा 370 मत इस बार बढ़ाना एवं तीसरा भाजपा के पक्ष में मतदान करने वाले मतदाताओं को पार्टी का कार्यकर्ता बनाना। बैठक की अध्यक्षता करते हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष सजनसिंह कलारिया ने पार्टी के आगामी कार्यक्रमो से विस्तार से जानकारी दी।

बैठक को पूर्व जिलाध्यक्ष एवं विधानसभा प्रभारी करणसिंह यादव, भाजपा जिला मंत्री एवं मण्डल प्रभारी मुकेश लोढ़ा ने भी सम्बोधित करते हुए कहा कि हम सभी कार्यकर्ताओं को भाजपा की केंद्र की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने वाले लाभार्थियों का पूरा मन है कि वो भी भाजपा के कार्यकर्ता के रूप में भाजपा का प्रचार कर अधिक से अधिक मत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने में सहयोग करे आपको बस उनसे संपर्क करके पार्टी का कार्य भर समझाना है। बैठक में विशेष अतिथि के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता डॉक्टर धीरेंद्र पांडे, लोकतंत्र सेनानी संघ जिला उपाध्यक्ष गोवर्धन शुक्ला, मार्केटिंग अध्यक्ष लक्ष्मणसिंह कांवल, मीसाबंदी रतनसिंह परमार, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि राहुल सिसोदिया थे। बैठक का संचालन भाजपा मंडल महामंत्री पवन शर्मा ने किया एवं आभार भाजपा मंडल उपाध्यक्ष दिलीप जैन सारँगयाखेड़ी ने माना। बैठक में जनपद पंचायत उपाध्यक्ष बाबूलाल यादव, पूर्व जनपद अध्यक्ष गोवर्धन रातड़िया, पूर्व मण्डल अध्यक्ष महेश शर्मा, चुनाव कार्यालय प्रभारी राकेश जैन, सह चुनाव कार्यालय प्रभारी मुकेश हरदेनिया, किसान मोर्चा पूर्व मण्डल अध्यक्ष राधेश्याम सूर्यवंशी, युवा भाजपा नेता अभिषेक बजाज, पूर्व पार्षद अशोक अटल, युवामोर्चा जिला उपाध्यक्ष अभिजीत बजाज, युवामोर्चा जिला महामंत्री लखन सेन, युवामोर्चा मण्डल अध्यक्ष संतोष पाटीदार, मण्डल महामंत्री राधेश्याम यादव, पार्षद प्रतिनिधि ईश्वरसिंह कांवल सहित मंडल में निवासरत समस्त भाजपा जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी, समस्त जनप्रतिनिधी, समस्त मोर्चा प्रकोष्ठ के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, मण्डल के 12 ही शक्तिकेंद्र के संयोजक, एवं सहसंयोजक, मण्डल के 77 ही मतदान केन्द्र के अध्यक्ष व समिती व मंडल में निवासरत समस्त भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उक्त बैठक में उपस्थित थे। उक्त जानकारी लोकसभा चुनाव मीडिया वेन प्रभारी विष्णु भावसार ने दी।

About Author

Categories: ,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!