ससुराल से पहले थाने पहुंची डोली: बिलख-बिलख कर रोती रही दुल्हन, देखता रहा दूल्हा

ससुराल से पहले थाने पहुंची डोली: बिलख-बिलख कर रोती रही दुल्हन, देखता रहा दूल्हा

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक दुल्हन की डोली ससुराल पहुंचने से पहले थाने जा पहुंची। बारातियों की मौजूदगी में दूल्हा अपनी रोती हुई दुल्हन के साथ पुलिस स्टेशन में दिखाई दिया। आप सोच रहे होंगे कि भला माजरा क्या है ?

दरअसल, थाने पर दूल्हा-दुल्हन की मौजूदगी की वजह तेज आवाज में बजने वाला डीजे बना। हरिओम नाम का दूल्हा अपनी दुल्हन को विदा कर थाने से कुछ दूरी पर ही मौजूद अपने घर जा रहा था। दूल्हा अपनी दुल्हनिया को डीजे के तेज साउंड पर बजते हुए गानों पर धूमधाम से ले जा रहा था। लेकिन जैसे ही दूल्हा और तेज आवाज में बज रहा DJ थाटीपुर थाने के सामने से गुजरा, तो पुलिस ने आवाज कम करने की सलाह दी। लेकिन दूल्हा ने उत्साह में आवाज को कम नहीं किया। क्यों कि घर करीब आ गया था।

बार बार समझाइश के बाद जब आवाज कम नहीं की गई तो पुलिस ने DJ को जब्त कर लिया। डीजे के जब्त होते ही दूल्हा-दुल्हन भी थाने जा पहुंचे। दुल्हन रोती बिलखती रही और दूल्हा हिम्मत देता रहा था। परिजन पुलिस से डीजे को छोड़ने की बात कहने लगे। ऐसे में पुलिस ने DJ पर कार्रवाई करते हुए चालान बनाया। जिसे भरने के बाद डीजे को छोड़ दिया और दूल्हा अपनी दुल्हनिया को घर ले गया।

About Author

Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!