मोनिका झरिया संभालेंगी परासिया जनपद पंचायत की कमान, स्वाति सिंह बघेल को दी गई भावपूर्ण विदाई
जनपद पंचायत परासिया में एक भावपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें स्वाति सिंह बघेल को विदाई दी गई और नवगत सीईओ मोनिका झरिया का स्वागत किया गया। स्वाति सिंह बघेल ने छिंदवाड़ा जनपद पंचायत सीईओ के साथ अतिरिक्त प्रभार परासिया जनपद का कार्यभार संभाला था। वर्तमान में मोनिका झरिया ने नवगत सीईओ के रूप में पदभार ग्रहण किया है।
कार्यक्रम में स्वाति सिंह बघेल के कार्यकाल को याद करते हुए उनके योगदान को सराहा गया। इस अवसर पर पूर्व सीईओ रश्मि चौहान, जो वर्तमान में जनपद पंचायत जुन्नारदेव में पदस्थ हैं, का भी सत्कार किया गया। सचिव संघ द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में स्मृति चिन्ह भेंट किए गए और सभी उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपनी भावनाएं व्यक्त कीं।
*कार्यक्रम में उपस्थित रहे गणमान्य व्यक्ति*
इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष श्रीमती आशा अशोक अमरवंशीउपाध्यक्ष जमील खान सभापति कृपाल शाह, राजकुमारी विनीता सरेआम रूपेश नागवंशी विपिन श्रीवास्तव,एसडीओ ललित पंचायत इंस्पेक्टर दीपा पाटिल सहित जनपद पंचायत के सभी विभाग प्रमुख और जनपद स्टाफ उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में सचिव संघ का विशेष योगदान रहा।
*नवगत सीईओ को शुभकामनाएं*
स्वाति सिंह बघेल के विदाई कार्यक्रम के दौरान नवगत सीईओ मोनिका झरिया का स्वागत किया गया और उन्हें उनके आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी गईं। सभी उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने मोनिका झरिया को आश्वस्त किया कि वे उनके साथ मिलकर जनपद पंचायत के विकास के लिए काम करेंगे।
Leave a Reply