मनावर बायपास को लेकर आखिर अनदेखी क्यों कर रहा है शासन-प्रशासन”बायपास : वर्षों की मांग, फिर भी नहीं दे रहे ध्यान”

मनावर से शकील खान 9755 4987 52

“मनावर बायपास को लेकर आखिर अनदेखी क्यों कर रहा है शासन-प्रशासन”बायपास : वर्षों की मांग, फिर भी नहीं दे रहे ध्यान”

मनावर। आदिवासी बाहुल्य मनावर विधानसभा क्षेत्र का मुख्यालय वर्षों से नगर के प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक जाम की समस्या से जूझ रहा है। दिनों दिन यहां ट्रैफिक की समस्या बढ़ती जा रही। अक्सर जाम लगने से आम राहगीरों, वाहन चालकों को काफी मशक्कत करना पड़ती है। ट्रैफिक जाम की मुक्ति के लिए प्रमुख राजनीतिक दलों, सामाजिक, धार्मिक, किसान संगठनों, शासन एवं प्रशासन को संयुक्त रूप से मनावर नगर को विकसित करने के लिए बायपास मार्ग (रिंग रोड) का निर्माण किया जाना अतिआवश्यक है।

“अल्ट्राटेक सीमेंट के वाहन बने मुसीबत”

अल्ट्राटेक सीमेंट का उत्पादन क्षेत्र में प्रारंभ होने के साथ ही आवागमन का विस्तार बढ़ता गया जिसके कारण मनावर ट्रैफिक की चपेट में आ गया।अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री ग्राम टोंकी में स्थित है एवं मनावर से भारी भरकम वाहनों का आवागमन होता है, जिससे समस्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है। जिसको लेकर पिछले 10 वर्षों से दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधि सहित आम जनता बायपास रिंग रोड की मांग कर रही है।लेकिन जिम्मेदार के साथ-साथ जिला प्रशासन भी अब तक इस समस्या का समाधान करने में असमर्थ रहा। जिसके कारण नगर में ट्रैफिक की समस्या बरकरार है।

“गांधी चौराहा ट्रैफिक की चपेट में”

मुख्य ट्रैफिक की समस्या नगर को चार मार्गों को जोड़ने वाले गांधी चौराहा पर है। इस चार मार्ग के व्यस्ततम मार्ग पर आए दिन जाम लग जाता है। जिससे अक्सर लोगों को परेशानी उठाना पड़ती है। स्कूल वाहन, एंबुलेंस, को निकलने में असुविधा होती हैं। स्थिति यह है इस चौराहे को रेड जोन एरिया माना जाता है। इस मार्ग पर लंबे ट्रॉले को मोड़ने में वाहन चालकों को काफी मशक्कत करना पड़ती है। जिससे कई बार जाम लग जाता है। दुर्घटना का अंदेशा हमेशा बना रहता हैं। कई बार यहां दर्दनाक हादसे हो गए मगर दृढ़ इच्छा शक्ति के आभाव में आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

“आम लोगों ने किया समर्थन”

मनावर में बायपास को लेकर सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक, किसान संघ के साथ-साथ लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पत्रकार संगठन ने भी कई बार धरना प्रदर्शन कर अपना पक्ष मजबूती से रखा। उसके बाद भी शासन प्रशासन ट्रैफिक जाम की समस्या से आम लोगों को कब राहत प्रदान करेगी। यह चिंतन और मंथन का विषय है।

“अतिक्रमण की गिरफ्त में मुख्य मार्ग”

नगर में चारों और बेपनाह अतिक्रमण है। दुकानदारों ने अपनी दुकानों के बाहर अतिक्रमण कर रखा है। जिससे आवागमन में भारी व्यवधान होता है।

नगर के बस स्टैंड, गांधी चौराहा, मेन रोड़ पर हाथ ठेलो का अंबार हैं। जहां जिसकी मर्ज़ी वहां ठेला लगा लेता है। शासन प्रशासन द्वारा कठोर कार्यवाही के अभाव में अतिक्रमण कारियो के हौसले बुलंद हैं। वहीं आम नागरिक परेशान। शासन प्रशासन को चाहिए कि नगर के सर्वांगीण विकास के लिए युद्धस्तर पर नवाचार किया जाए।

About Author

Categories: ,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!