किसान के घर जन्मा 3 आंख और दो नाक वाला अद्भुत बछड़ा: शिव का अवतार मानकर पूजा कर रहे ग्रामीण

आनंद त्रिपाठी Sj न्यूज शहडोल

 

किसान के घर जन्मा 3 आंख और दो नाक वाला अद्भुत बछड़ा: शिव का अवतार मानकर पूजा कर रहे ग्रामीण

शहडोल। मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में एक अजब-गजब मामला सामने आया है। यहां कुल्लुहा गांव में अविश्वसनीय घटना देखने को मिली है जहां एक गाय ने दुर्लभ बछड़े को जन्म दिया है। इस अनोखे बछड़े के पास दो नहीं बल्कि तीन आंख है। साथ ही दो नाक है।

यह दुर्लभ बछड़ा जन्मा है जिले के जनपद पंचायत बुढार के ग्राम पंचायत अतरिया के ग्राम कुल्लुहा में एक किसान के घर एक गाय ने बछड़े को जन्म दिया है। जैसे ही यह बात फैली, बड़ी संख्या में बछड़े को “भगवान शिव का अवतार” मानकर उसकी पूजा करने के लिए लोगों का किसान के घर पहुंचना शुरू हो गया।

कुल्लुहा गांव में एक किसान रत्न सिंह के घर मे उनकी गाय ने 10 फरवरी को ऐसे बछड़े को जन्म दिया जिसकी तीन आंखें और नाक में चार छेद हैं। इसकी दो आंखें तो एकदम ठीक जगह पर हैं। लेकिन तीसरी आंख भगवान शिव की तरह माथे पर बीचों बीच हैं।

 

 

इस अनोखे बछड़े के जन्म के बाद से लोग इसे भगवान शिव का साक्षात अवतार मानने लगे हैं। इसकी पूजा करने के लिए ग्रामीण लगातार किसान के घर पहुंच रहे है। अद्भुद जन्मा बछड़ा इन दिनों गांव समेत आस पास के इलाकों में कौतूहल का विषय बना हुआ है। अब ये बछड़ा काफी सुर्खियां बटोर रहा है।

गांव के लोगों ने ऐसा पहली बार देखा इसलिए हर कोई यह खबर सुनकर भौंचक्का रह गया। ज्यादातर लोग इसे धार्मिक आस्था से जोड़कर देख रहें हैं। बछड़े के तीन आंख होने के कारण ऐसे धार्मिक आस्था से भी जोड़ा गया, जिस वजह से लोगों ने पैसे भी चढ़ाएं और पूजा-अर्चना भी की।

हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है जब इस तरह किसी दुर्लभ बछड़े को देखा गया है। इससे पहले भी तीन पैर, तीन कान, दो सिर वाले जानवरों के जन्म के मामले सामने आ चुके हैं। लेकिन जब भी ऐसे मामले सामने आते हैं लोग उसे भगवान का चमत्कार समझ बैठते हैं।

About Author

Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!