मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा उमरिया कांग्रेस संगठन सुदृढ़ीकरण की दिशा में ब्लॉक अध्यक्षों की महत्वपूर्ण नियुक्तियाँ

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा उमरिया कांग्रेस संगठन सुदृढ़ीकरण की दिशा में ब्लॉक अध्यक्षों की महत्वपूर्ण नियुक्तियाँ

भोपाल/उमरिया। संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने की दृष्टि से मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आदरणीय श्री जीतू पटवारी जी के निर्देशानुसार उमरिया जिले में ब्लॉक स्तर पर महत्वपूर्ण नियुक्तियाँ की गई हैं।

जारी आदेश के अनुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी उमरिया के अध्यक्ष पद पर श्री मिथलेश राय, मानपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद पर श्री उमाशंकर पटेल तथा उप ब्लॉक बांधवगढ़ ताला के ब्लॉक अध्यक्ष पद पर श्रीमती गंगा बाई कुशवाहा की नियुक्ति की गई है।

प्रदेश अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी जी ने नव नियुक्त अध्यक्षों को बधाई देते हुए अपेक्षा व्यक्त की है कि वे कांग्रेस पार्टी की रीति-नीति एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य करेंगे तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएँगे। उन्होंने कहा कि आगामी समय में पार्टी जनहित के मुद्दों—जैसे बेरोजगारी, महंगाई, किसान हित, महिलाओं की सुरक्षा एवं सामाजिक न्याय—को लेकर व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाएगी, जिसमें ब्लॉक अध्यक्षों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रहेगी।

नव नियुक्त अध्यक्षों ने प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं के सम्मान और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी निष्ठा एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने आश्वासन दिया कि गांव-गांव और वार्ड-वार्ड तक कांग्रेस संगठन को सक्रिय कर आगामी चुनावों में पार्टी को मजबूत स्थिति में लाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।

जिला कांग्रेस कमेटी उमरिया के अध्यक्ष इंजी विजय कोल सहित जिला एवं ब्लॉक स्तर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इन नियुक्तियों का स्वागत करते हुए हर्ष व्यक्त किया कि नए नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त एवं गतिशील बनेगा।

About Author

Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!