समर्पण दिवस के रूप में भाजपा ने मनाया पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि

समर्पण दिवस के रूप में भाजपा ने मनाया पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि

उमरिया। भारतीय जनता पार्टी जिला उमरिया के द्वारा आज बुधवार को भाजपा के पित्र पुरुष कहे जाने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाया है। भाजपा नेताओं ने स्थानीय भाजपा कार्यालय और नगर मंडल के द्वारा खलेसर में स्थित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा में माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए हैं। इस दौरान भाजपा के जिला और नगर मंडल उमरिया के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस दौरान भाजपा के जिला महामंत्री दीपक छतवानी ने अपने विचार व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है इसके पीछे पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का संघर्ष और समर्पण रहा है। एकात्म मानववाद का मूल मंत्र लेकर भाजपा आज अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक अपनी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि जिले के सभी मंडल और बूथ स्तर पर मनाई गई।

इस दौरान भाजपा उपाध्यक्ष धनुषधारी सिंह, अमित सिंह,महामंत्री राधेलाल कोल, नगर मंडल अध्यक्ष नीतू नम्रता यादव, उमरिया ग्रामीण मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार द्विवेदी, सुशील प्रजापति, सुजीत सिंह भदौरिया, राकेश दर्द्वंशी, दीपक गुप्ता, जीतू बारी, सुनील खटीक, राजेंद्र कोल,आशिक बर्मन, राजेश सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

मीडिया प्रभारी भाजपा

उमरिया।

About Author

Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!