उमरिया खनिजों के अवैध उत्खनन-परिवहन एवं भंडारण की रोकथाम में लगातार कार्यवाही जारी

संजय तिवारी उमरिया

उमरिया खनिजों के अवैध उत्खनन-परिवहन एवं भंडारण की रोकथाम में लगातार कार्यवाही जारी

जिले में कलेक्टर महोदय श्री धरणेन्द्र कुमार जैन के निर्देशन में प्रभारी अधिकारी डॉ. विद्याकांत तिवारी, सहायक खनि अधिकारी दिवाकर चतुर्वेदी, खनि निरीक्षक प्रभात कुमार पट्टा एवं प्रभारी खनि निरीक्षक एन.एस. आर्मो की टीम द्वारा 03 वाहनों को जप्त किया गया है, जिसमें तहसील मानपुर अंतर्गत ताला मानपुर रोड पर वाहन हाईवा क्रमांक MP34ZB5559 मय खनिज रेत जिसके वाहन मालिक पटेल स्टी्ल फेब्रीकेशन प्रो. भरत लाल कुर्मी निवासी कुम्हारी तहसील पटेरा जिला दमोह (म.प्र.) एवं वाहन डम्फार क्रमांक MP21G2263 मय खनिज रेत जिसके वाहन मालिक मेसर्स आर.के. ट्रेडर्स प्रो. राजेश कुमार साहू निवासी बरमान मोहल्ला विजयराघवगढ जिला कटनी (म.प्र.) तथा ट्रेक्टर चेचिस क्रमांक MBNAK49NCSTB44463 को मय ट्राली खनिज गिट्टी के अवैध परिवहन में जप्त किया गया। उक्त तीनों प्रकरणों में म.प्र. खनिज अवैध (खनन, परिवहन तथा भंडारण का निवारण) नियम 2022 में निहित प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जा रही है तथा अमले द्वारा लगातार सघन जॉच की जा रही है।

About Author

Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!