डीसीए शहडोल ने धुआंधार प्रदर्शन कर हैदराबाद को हराकर धमाकेदार फाइनल में किया प्रवेश
*उमरिया जिले के ऐतिहासिक अमर शहीद स्टेडियम में जिले की सामाजिक साहित्यिक सांस्कृतिक एवं खेलकूद संस्था पैराडाइज क्लब उमरिया के तत्वाधान में खेले जा रही 27वां अखिल भारतीय पैराडाइज गोल्ड कप क्रिकेट प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मुकाबला हैदराबाद (तेलंगाना) एवं शहडोल (मध्यप्रदेश) के मध्य काफी कशमकश माहौल में खेला गया जिसमें शहडोल ने अपने ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए हैदराबाद को 6 विकेट से परास्त कर टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया बल्लेबाजी व गेंदबाजी के लिए अनुकूल सपोर्टिंग टर्फ विकेट पर सुबह हैदराबाद के कप्तान ए अली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया शहडोल के गेंदबाजों ने शुरुआत से ही शानदार क्षेत्ररक्षण की मदद से हैदराबाद के बल्लेबाजों ने दबाव बनाना शुरू कर दिया और निरंतर अंतराल में हैदराबाद के विकेट गिरते चले गए, केवल 23.02 ओवर में पूरी टीम 142 रन पर ऑल आउट हो गई हैदराबाद की ओर से प्रारंभिक बल्लेबाज मोहम्मद अरशद ने 25 गेंद में 41 रन सूरज नायक ने 18 गेंद में 18 रन अमीर रोशन अली ने 20 गेंद में 18 रन बनाए आज हैदराबाद के बल्लेबाज बाबर कुछ खास नहीं कर पाए बल्कि उन्होंने दो खिलाड़ियों को रन आउट करवाया और स्वयं भी जल्दी कैच आउट होकर बाहर चले गए शहडोल की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए सत्यार्थ शुक्ला ने 26 रन 3 विकेट प्रशांत मिश्रा ने 19 रन 2 विकेट व सचिन विश्वकर्मा ने 28 रन 2 विकेट चटकाए हजारों दर्शकों के उत्साहपूर्ण तालिया ढोल नगाड़ों की ध्वनि के बीच 25 ओवर में 143 रनों का आसान लक्ष्य का पीछा करते हुए शहडोल के विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार आर्यन (जोंटी) द्वारा लगातार टूर्नामेंट में दूसरा अर्धशतक लगाकर अपनी पारी में 52 गेंद पर 64 रन नाबाद जबकि शिवसागर ने 10 गेंद में 22 रन अंशु जायसवाल ने 18 रन की बदौलत 19.01 ओवर में ही मैच जीत कर टूर्नामेंट के फाइनल में धमाकेदार अंदाज में प्रवेश किया हैदराबाद की ओर से शिवड़ू रेडी 25 रन देकर दो विकेट सूरज 42 रन देकर एक विकेट प्राप्त किया*
*आज मैदान में मध्यांतर से पहले जनजाति कार्य विभाग की सहायक आयुक्त श्रीमती पूजा द्विवेदी जी एवं उमरिया नगर के पुलिस नगर निरीक्षक मदनलाल मरावी जी ने बीच मैदान में पहुंचकर दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उन्हें अच्छे खेल की शुभकामनाएं दी तथा पैराडाइज क्लब के इस आयोजन की उन्होंने खूब प्रशंसा की इसके बाद मध्यांतर की दूसरी पारी शुरू होने से पहले उमरिया जिले के सभी इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया के पत्रकार बंधुओ ने भी मैच का आनंद लिया और बीच मैदान पर जाकर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी और आयोजन की भूरि भूरि प्रशंसा की इस दौरान मंच पर कमेटी के अध्यक्ष राकेश शर्मा ने सभी पत्रकार बंधुओ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके शानदार मीडिया कवरेज के कारण यह टूर्नामेंट जन-जन में लोकप्रिय हुआ है उन सबको उन्होंने साधुवाद ज्ञापित किया है, समिति के उपाध्यक्ष मान सिंह शंभू दयाल शर्मा राकेश रावत देवानंद स्वामी एवं सचिव नीरज चंदानी ने सभी अतिथियों का फूलमाला से स्वागत किया गया एवं उनके प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया*।
*मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार शहडोल के विकेटकीपर अर्धशतक नाबाद पारी के बदौलत उन्हें उमरिया जिले के फार्मासिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रिंस छँगवानी द्वारा नगद ₹1100 देकर सम्मानित किया गया इस दौरान टूर्नामेंट समिति के सभी पदाधिकारी सदस्य एवं गांड मारने नागरिक उपस्थित थे। मैच में अंपायर की भूमिका संदीप सतनामी एवं दीपेंद्र सिंह ने निभाई स्कोर पर बादल सिंह रहे और कमेंट्री पर लोकेश खंडेलवाल दीपम दर्द्वंशी संतोष विश्वकर्मा मौजूद रहे*।
*अखिल भारतीय पैराडाइज गोल्ड कप क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 के 27वें सोपान का आज आखिरी क्वार्टर फाइनल मैच मुंबई (महाराष्ट्र) एवं भोपाल (मध्यप्रदेश) के मध्य खेला जाएगा मुंबई की ओर से जहां अंडर-19 भारतीय टीम से खेल चुके अतुल सिंह एवं अन्य कई पूर्व रणजी खिलाड़ी मौजूद रहेंगे वहीं भोपाल की ओर से भी कई पूर्व रणजी खिलाड़ी खेलते हुए नजर आएंगे टूर्नामेंट समिति ने उमरिया जिले के सभी खेल प्रेमी दर्शकों से अनुरोध किया है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रोमांचक खेल का आनंद उठाएं एवं खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करें*।
Leave a Reply