रजनी संजय बजाज माहेश्वरी महिला संगठन की जिलाध्यक्ष चुनी गई
सुसनेर। गत दिवस पश्चिमी मध्य प्रदेश प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन की चुनाव चयन प्रक्रिया सर्वसम्मति से निर्विरोध और शांतिपूर्ण वातावरण में शुजालपुर में आयोजित बैठक में संपन्न हुई।
इस अवसर पर बैठक में चुनावी पर्यवेक्षक श्रीमती स्नेहलता मूंदड़ा (दसपुर अंचल) एवं सहयोगी अनुराधा माहेश्वरी उज्जैन तथा निर्वृत्तमान अध्यक्ष भारती लखोटिया की उपस्थिति में ये चुनावी प्रक्रिया सादगीपूर्वक पूरी हुई।
जिसमें पश्चिमी मध्य प्रदेश प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन के जिला अध्यक्ष के पद पर सुसनेर की रजनी संजय बजाज को निर्विरोध सर्व सम्मति से मनोनीत किया गया। वही सचिव पद पर मीना मानधन्या शाजापुर, संगठन मंत्री सुशीला बंग सुसनेर, कोषाध्यक्ष
सरिता माहेश्वरी शाजापुर, प्रचार मंत्री सरिता राठी अकोदिया, उपाध्यक्ष
श्रीमती रीता लाहोटी अकोदिया एवं सोनम बजाज सुसनेर, संयुक्त मंत्री
शशि सराफ अकोदिया एवं आराधना चांडक शाजापुर को चुना गया।
बैठक में जिले की सभी तहसीलों से आई माहेश्वरी समाज की बहनों ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देकर हारफुल माला पहनाकर उनका स्वागत किया। सभी ने साधारण सभा की बैठक में यह तय भी किया कि
हम तहसील स्तर पर भी इसी प्रकार चुनावी चयन प्रक्रिया बड़ी शांतिपूर्वक करवाएंगे और जो भी नवीन पदाधिकारी बनेंगे
उन सभी का स्थानीय स्तर एवं जिला स्तर पर पूर्ण रूप से सहयोग करेंगे।
चित्र : सुसनेर की रजनी संजय बजाज बनी माहेश्वरी समाज महिला संगठन की जिलाध्यक्ष।
Leave a Reply