राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर व्याख्यान एवं प्रश्न मंच प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

राजेश माली सुसनेर

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर व्याख्यान एवं प्रश्न मंच प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय सुसनेर में प्राचार्य डॉ जी. सी. गुप्ता के मार्गदर्शन में मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद द्वारा प्रायोजित तथा महाविद्यालय की आंतरिक गुणवत्ता उन्नयन प्रकोष्ठ, भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ एवं विज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर “नारी शक्ति इन स्टेम एजुकेशन” विषय पर व्याख्यान आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की मुख्य वक्ता सहायक प्राध्यापक आकांक्षा श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित (STEM) के क्षेत्र में महिलाओं की बढ़ती भूमिका, चुनौतियों और संभावनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने छात्राओं को वैज्ञानिक सोच विकसित करने और अनुसंधान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर डॉ ताज नुदरत कुरैशी एवं रामकुमार अंजोरिया के निर्देशन में विज्ञान विषयक प्रश्न मंच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने ज्ञान और वैज्ञानिक दृष्टिकोण का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ आदिश कुमार जैन द्वारा किया गया। आयोजन ने विद्यार्थियों में वैज्ञानिक जागरूकता बढ़ाने तथा स्टेम शिक्षा में नारी सशक्तिकरण के महत्व को रेखांकित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस दौरान महाविद्यालय के स्टॉफ सदस्य सहायक प्राध्यापक मुकेश कुमार दांगी, डॉ रेखा चंद्रपाल, सीमा मुवेल, श्रद्धा पांडे आदि उपस्थित रहे।कार्यक्रम का सफल संचालन कार्यक्रम समन्वयक डॉ आदिश कुमार जैन द्वारा किया गया तथा आभार काशीराम प्रजापति ने माना।

About Author

Categories: ,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!