सिविल अस्पताल में एचपीवी वैक्सीन का हुआ शुभारंभ, किशोरियों को किया वैक्सीनेशन
सुसनेर। जिले की किशोरियों के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक पहल करते हुए ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (HPV) टीकाकरण अभियान का शुभारंभ शनिवार को सिविल अस्पताल सुसनेर में किया गया। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दृढ़ संकल्प और विश्वास के साथ देशभर में किशोरी बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के उद्देश्य से यह अभियान प्रारंभ किया गया है।
सिविल अस्पताल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव कुमार बरसेना ने एचपीवी टीकाकरण अभियान का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महिलाओं में होने वाले सर्वाइकल कैंसर के लगभग 99 प्रतिशत मामलों का प्रमुख कारण एचपीवी वायरस है, जिससे बचाव के लिए यह टीका अत्यंत प्रभावी सिद्ध हुआ है। उन्होंने बताया कि 28 फरवरी 2026 से जिले में 14 से 15 वर्ष 3 माह आयु वर्ग की किशोरियों को यह टीका पूर्णतः निःशुल्क लगाया जाएगा।
कार्यक्रम में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. ब्रजभूषण पाटीदार, डॉ. हर्षिता टटावत, डॉ नीलम जैन, बीईई भरत भावसार, बीसीएम मुकेश सूर्यवंशी, दन्त रोग विशेषज्ञ डॉ सीमा पाटीदार, डॉ शिवानी सोनी, पीटी यश शर्मा, सीएचओ संदीप विश्वकर्मा व हरिओम शर्मा तथा डाटा ऑपरेटर सुमित प्रजापति सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। टीकाकर्मी एएनएम अंगुरी राजपाली तथा रमा यादव द्वारा किशोरियों का टीकाकरण किया गया।
Leave a Reply