“संस्था जन साहस द्वारा बच्चों के साथ मनाया मकर संक्रांति पर्व”
मकर संक्रांति के पावन अवसर पर संस्था जन साहस द्वारा एसबीआई फाउंडेशन व एसबीआई लाइफ के सहयोग से गरिमा शिक्षा केंद्र पिपलिया हाड़ी व मनासा में स्थित झुग्गी बस्ती में निवासरत जरूरतमंद बच्चों के साथ यह पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों को पतंग एवं तिल-गुड़ के लड्डू वितरित किए गए, जिससे बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर जन साहस संस्था से जिला समन्वयक जितेन्द्र कुमार सुनार्तिया द्वारा बच्चों को पतंग उड़ाते समय सुरक्षा संबंधी आवश्यक सावधानियों बरतने की जानकारी दी गई। उन्होंने चाइनीज धागे (मांझा) के उपयोग से होने वाले नुकसान व दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए इसके प्रयोग से बचने की अपील की तथा सुरक्षित तरीके से पर्व मनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में पारंपरिक त्योहारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना, आपसी भाईचारे की भावना को प्रोत्साहित करना एवं सुरक्षित पर्व मनाने का संदेश देना रहा। आयोजन से बच्चों एवं समुदाय में सकारात्मक ऊर्जा एवं उल्लास का वातावरण बना। इस अवसर पर जन साहस संस्था से प्रोडक्शन सुपरवाइजर समीर मंसूरी, धर्मा मालवीय, नवीन मालवीय सहित बड़ी संख्या में बच्चे उपस्थित रहे।
Leave a Reply