गुमशुदा महिला को देखकर परिवार के चेहरे पर आई खुशीबुरहानपुर पुलिस द्वारा “महिला सुरक्षा “हेतु जारी सफलतम प्रयास
◆.*जिला बुरहानपुर में दिनांक 01-01-2026 से 31-01-2026 तक गुम इंसान एवं स्थाई वारंट की तामीली हेतु श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक, इन्दौर (ग्रामीण) के आदेश अनुसार चलाया जा रहा विशेष अभियान*
◆.*दिनांक 14/01/2026 को पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा महिला हो को सकुशल परिवार के सुपुर्द किया*
◆.*थाना निंबोला पुलिस द्वारा वर्ष 2023 से गुम महिला को खोजकर परिवार से मिलाया*
◆.*महिला सम्मान एवं स्वतन्त्रता हेतु जारी अभियान अंतर्गत बुरहानपुर पुलिस द्वारा गुम बालिकाओं/महिलाओं को महाराष्ट्र राज्य से की दस्तयाबी*
◆.*पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री देवेंद्र पाटीदार के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल कनेश एसडीओपी नेपानगर श्री निर्भय सिंह अलावा के मार्गदर्शन में महिला सुरक्षा हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।*
इसी क्रम में *महिला सम्मान सुरक्षा* एवं स्वतन्त्रता हेतु जारी समस्त थाना/चौकी द्वारा गुम बालक/बालिकाओं,महिलाओं की दस्तयाबी की प्रभावी कार्यवाही की जा रही है जिसमें बुरहानपुर पुलिस द्वारा गुम बालिकाओं/महिलाओं को साइबर सेल एवं मुखबिर तंत्र से पता कर राज्य से एवं राज्य के बाहर के शहरों से दस्तयाब कर परिवार के सुपुर्द किया जा रहा है।
थाना निंबोला में गुम इंसान क्रमांक 44/2023
में गुमशुदा की तलाश हेतु थाना प्रभारी निम्बोला राहुल कामले, चौकी धुलकोट प्रभारी कमल मोरे के द्वारा बनाई गई टीम द्वारा कड़ी मेहनत एवं लगन से गुमशुदा की तलाश करते गुम इंसान रानी पिता किशन बड़ोल को आनंद नगर जिला बीड़ महाराष्ट्र से दस्तयाब किया गया तथा उसके पति मदन पिता रसाल निवासी गंभीरपुर के उसकी स्वयं की मर्जी से सुपुर्द किया गया।
Leave a Reply