नन्हे हाथ सवार रहे हैं प्रकृति को,प्रोजेक्ट हरित कौशल के तहद किया ग्रीन कॉर्नर का निर्माण
भारत स्काउट एवं गाइड, यूनिसेफ ओर wosm के सयुक्त तत्वाधान में संचालित प्रोजेक्ट हरित कौशल के अंतर्गत स्काउट मास्टर भेरूलाल ओसारा के मार्गदर्शन में स्काउट दल के 16 सदस्यों द्वारा घर पर ग्रीन कॉर्नर का निर्माण किया गया जिसमे राहुल यादव ,अंजली यादव ,तनिषा यादव ,अजय यादव द्वारा विभिन्न प्रकार की सब्जी जैसी मूली,धनिया,भिंडी,लहसुन मिर्ची सहित आम,अशोक,नीम,पीपल,अमरूद इत्यादि पौधों का रोपण किया गया प्रति दिवस 2 घंटे प्रकृति की सेवा के भाग से स्काउट दल द्वारा सेवा दी जाती है।
“हम यूनिसेफ को हमारी नवीनतम परियोजना, ग्रीन स्किल – यूथ लेड क्लाइमेट एक्शन – इंडिया, के समर्थन के लिए धन्यवाद देते हैं। साथ मिलकर, हम भारत में सकारात्मक प्रभाव डाल रहे हैं।”
Leave a Reply