सुसनेर। बुधवार को जनपद पंचायत सुसनेर के समीपस्त ग्राम कजलास में सौंधिया राजपूत समाज की वरिष्ठ कमला बाई का 85 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनकी अंतिम यात्रा ग्राम कजलास में स्थित उनके निवास से प्रारंभ हुई। कजलास मुक्तिधाम पर पर शोकसभा का आयोजन हुआ। शोकसभा में सरदारसिंह रलायती एवं मार्केटिंग अध्यक्ष लक्ष्मणसिंह कांवल ने अपने संबोधन में उनको विन्रम, मिलनसार, धार्मिक महिला बताकर उनको याद किया। अंतिम संस्कार गायत्री मंत्रोच्चार से किया गया। सरदारसिंह रलायती ने अंतिम संस्कार गायत्री परिवार विधि से सम्पन्न करवाया। मुखाग्नि उनके पुत्र गुमानसिंह चौहान, चंदरसिंह चौहान, नारायणसिंह एवं भगवानसिंह चारों पुत्रों ने दी। में हुआ। अंतिम यात्रा में पूर्व सांसद नारायणसिंह आमलाबे के पुत्र राजेंद्रसिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य कारणसिंह सिसोदिया, पूर्व जनपद सदस्य सीताराम पाटीदार, डॉक्टर रामकरण यादव एवं ललित पाटीदार सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं समाजजन शामिल हुए।
Leave a Reply