GUNA -नानाखेड़ी के पास पुलिस लिखी बाइक से आए लुटेरे: मक्का बेचकर लौट रहे किसान को लोहे से पीटा, सरेराह लूटी गाढ़ी कमाई,पुलिस लिखी गाड़ी का किया लुट में प्रयोग

GUNA -नानाखेड़ी के पास पुलिस लिखी बाइक से आए लुटेरे: मक्का बेचकर लौट रहे किसान को लोहे से पीटा, सरेराह लूटी गाढ़ी कमाई,पुलिस लिखी गाड़ी का किया लुट में प्रयोग

*गुना शहर में *बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब वे दिनदहाड़े किसानों को अपना निशाना बना रहे हैं। शुक्रवार को कृषि उपज मंडी के पास सिंधु लैंडमार्क के पास ट्रैक्टर खड़ा कर आराम कर रहे एक किसान पर आधा दर्जन बदमाशों ने हथियारों और ल से हमला बोल दिया*। *बदमाश न केवल मारपीट कर फरार हुए, बल्कि किसान द्वारा मक्का बेचकर लाई गई नकदी भी लूट ले गए। अचानक हुआ हमला-संभलने का मौका नहीं मिला* *पीड़ित राकेश रघुवंशी, निवासी ग्राम-जमरा ने बताया कि वह मंडी में मक्का बेचकर वापस लौट रहे थे। जब वे सिंधु-लैंडमार्क के पास खड़े थे, तभी तीन मोटरसाइकिलों पर सवार होकर 5-6 *अज्ञात युवक आए। आरोपियों ने बिना-कुछ कहे अचानक ल से हमला शुरू कर दिया। हमले में राकेश को* *गंभीर चोटें* आई हैं*। *सूचना मिलते ही एम्बुलेंस की मदद से उन्हें जिला अस्पताल के* *सर्जिकल वार्ड में भर्ती कराया गया है*।

*पुलिस लिखी बाइक मौके पर ही छोड़ गए बदमाश*

*वारदात के बाद जब लोगों की भीड़ जुटने लगी, तो बदमाश घबरा गए। वे अपनी तीन में से दो बाइक मौके पर ही छोडक़र हनुमान चौराहे की ओर भाग निकले। छोड़ी गई बाइकों में से एक का नंबर एमपी 08-9528 है, जबकि दूसरी बाइक एमपी 04-1439 पर पुलिस लिखा हुआ है। बाइक पर पुलिस लिखा होना शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर रहा है*।

*हथियारबंद थे आरोपी, जांच में जुटी पुलिस*

*घायल किसान के अनुसार, हमलावर हथियारों से लैस थे। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और लावारिस छोड़ी गई बाइकों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि पुलिस लिखी बाइक के मालिक और हमलावरों की पहचान की जा सके। इस घटना के बाद मंडी क्षेत्र के किसानों में असुरक्षा का माहौल है*

About Author

Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!