सुसनेर नगर से निकली बोल बम 20 वि कावड़ यात्रा ओंकारेश्वर के लिए हुई रवाना
सुसनेर नगर में बोल बम कावड़ यात्रा के तत्वाधान में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी सुसनेर से ओंकारेश्वर के लिए यह 20 वि कावड़ यात्रा हैं उपसचिव संजय माली ने जानकारी देते हुए बताया कि हमारी समिति के द्वारा लगभग 20 वर्षों से यह कावड़ यात्रा सुसनेर से ओंकारेश्वर के लिए निकल जाती है इस कावड़ यात्रा का महज सिर्फ यह उद्देश्य रहता है कि विश्व में सुख समृद्धि बनी रहे नगरवासी स्वस्थ रहे या हमारी बाबा महाकाल से विनती रहती है नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई कावड़ यात्रा इंदौर कोटा राष्ट्रीय राजमार्ग 552 जी से होती हुई सुमन मैरिज गार्डन में कावड़ यात्रा का महा भोज भंडार किया गया जिसमें हज़ारों लोगों ने महा प्रसादी ग्रहण की जिसका संपूर्ण खर्च राधेश्याम माली दय्या सुमन मैरिज गार्डन संचालक की ओर से रहा कावड़ यात्रा का आगर मालवा में रात्रि विश्राम रहेगा कावड़ यात्रा का पूर्व विधायक राणा विक्रम सिंह (गुड्डू भैया )ने पूजन अर्चन कर किया साथ ही नगर में जगह-जगह पुष्प वर्षा से कावड़ यात्रियों का स्वागत किया गया
Leave a Reply