भाजपा प्रदेश प्रतिनिधि दिलीप सकलेचा एवं जिलाध्यक्ष ओम मालवीय ने एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत किया पौधारोपण

राजेश माली सुसनेर

*भाजपा प्रदेश प्रतिनिधि दिलीप सकलेचा एवं जिलाध्यक्ष ओम मालवीय ने एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत किया पौधारोपण*

सुसनेर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा एक पेड़ मां नाम लगाने के अभियान की शुरुआत की थी जिसको प्रदेश के मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव ने पूरे मध्यप्रदेश में इस अभियान के अंतर्गत 5 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य रखा है। उक्त बात भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिलीप सकलेचा ने अपने जन्मदिन पर एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत स्थानीय कंठाल नदी किनारे मेला ग्राउंड में स्थित श्री ओम्कारेश्वर महादेव मंदिर परिसर में भाजपा मंडल सुसनेर के कार्यकर्ताओं द्वारा रविवार को आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि के रूप में कही।

वही कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष ओम मालवीय ने उपस्थित कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा संगठन भी बूथ स्तर तक पौधारोपण अभियान चलाकर पर्यावरण को सुरक्षित रखने का संकल्प बूथ एवं शक्तिकेन्द्र के कार्यकर्ताओं के माध्यम से अभियान को गति दे रहा है। आम जन मानस और पार्टी के नेता व सभी कार्यकर्ताओं को इस मुहिम में जुट कर अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना है।

इस अवसर पर दोनों ने बड़ी संख्या में उपस्थित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओ के साथ वृक्षारोपण किया। एवं सावन मास पर ओंकारेश्वर महादेव का अभिषेक भी किया। अभिषेक एवं पूजा पण्डित गोविंद शर्मा ने सम्पन्न करवाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष सजनसिंह कलारिया ने अपने सम्बोधन में पर्यावरण को सुरक्षित रखने की सलाह दी। वहीं मौजूद भाजपा जिला महामंत्री डॉक्टर गजेन्द्रसिंह चन्द्रावत ने रोपण किए गए पौधे के लालन पालन का जिम्मा लिया।

कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में भाजपा जिला महामंत्री कैलाश कुम्भकार ने भी इस अवसर पर बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मध्य प्रदेश के मुखिया डॉक्टर मोहन यादव के आह्वान पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पूरे प्रदेश में करोड़ों की संख्या में पौधे लगाए जायेंगे। मार्केटिंग अध्यक्ष लक्ष्मणसिंह कांवल ने बताया की बीजेपी कार्यालय पर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि के अवसर पर एक पेड़ मां के नाम अभियान का शुभारंभ हुआ और यह अभियान हम सभी कार्यकर्ताओं के द्वारा एक पेड़ अपनी मां के नाम लगाने से ही पूरा होगा। वरिष्ठ भाजपा नेता डॉक्टर धीरेंद्र पांडे ने कार्यकर्ताओं को जानकारी देकर बताया कि वैसे तो पौधारोपण प्रत्येक मतदान केंद्र पर एक अभियान के रूप में आगे भी जारी रहेगा। लोकतंत्र सेनानी संघ जिला उपाध्यक्ष गोवर्धन शुक्ला ने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित और संरक्षित रखने के लिए पेड़ों का बसना अति आवश्यक है। इस बार देश प्रदेश में जिस प्रकार गर्मी का वातावरण बना है उसने हम सभी को पेड़ पौधों के महत्व का अहसास कराया है।

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सहकारिता प्रकोष्ठ विष्णु भावसार, सांसद प्रतिनिधि मुकेश हरदेनिया, पूर्व पार्षद पण्डित वेदप्रकाश भट्ट एवं राणा प्रथमपालसिंह, भाजपा मण्डल महामंत्री पवन शर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष कालुसिंह सिसोदिया गणेशपुरा, भाजपा मंडल अध्यक्ष मोड़ी बजरंग पाटीदार, भाजपा मंडल महामंत्री नलखेड़ा रितेश सोनी, अंशुल जैन, कमल भावसार, देवकरण मीणा, भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रियाज खान, पार्षद प्रतिनिधि युगलकिशोर परमार, पीरूसिंह सारखा, पुरसिंह सिसोदिया, विनय शर्मा, राधेश्याम बोहरा, युवामोर्चा जिला मंत्री लखन सेन, प्रदीप बजाज आदि उपस्थित थे।

कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला महामंत्री डॉक्टर गजेन्द्रसिंह चंडावत ने किया एवं अंत मे आभार भाजपा युवामोर्चा जिला महामंत्री डाक्टर सौरभ जैन ने किया। सभी अतिथियों द्वारा सावन मास पर श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर सुसनेर में सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ एवं श्री ओंकारेश्वर महादेव मन्दिर में अभिषेक भी किया। अभिषेक एवं पूजा पण्डित गोविंद शर्मा ने सम्पन्न करवाई। इस अवसर पर मठ समिति की ओर से टेकचंद गहलोत एवं अन्य सदस्यों ने उनका स्वागत भी किया।

चित्र : सुसनेर में भाजपा नेता दिलीप सकलेचा एवं जिलाध्यक्ष ओम मालवीय एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण करते हुए।

About Author

Categories: ,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!