सोयत एवं मोड़ी मण्डल में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी और मिठाई बांटकर किया प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत

राजेश माली सुसनेर
सोयत एवं मोड़ी मण्डल में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी और मिठाई बांटकर किया प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत

सुसनेर। बुधवार को जैसे ही भोपाल में भाजपा संगठन द्वारा नए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के पद पर बैतूल के भाजपा विधायक हेमन्त खंडेलवाल के नाम की धोषणा होने पर सुसनेर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओ में हर्ष की लहर दौड़ गयी। पूर्व विधायक राणा विक्रमसिंह ने भोपाल पहुँचकर भाजपा मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में हेमन्त खंडेलवाल का स्वागत किया। तो भाजपा मंडल अध्यक्ष सुसनेर सजनसिंह कलारिया, मार्केटिंग अध्यक्ष लक्ष्मणसिंह काँवल, लोकतंत्र सेनानी संघ जिला उपाध्यक्ष गोवर्धन शुक्ला, लोकतंत्र प्रहरी संघ जिला संयोजक कैलाश बजाज, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि राहुल सिसोदिया, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जैन खुपवाला, भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष आशा विष्णु भावसार, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष दिलीप जैन सारँगयाखेड़ी ने जहां सोश्यल मीडिया के माध्यम से हेमन्त खंडेलवाल के रुप मे भाजपा को नया प्रदेश अध्यक्ष मिलने पर हर्ष जताया तो वही पार्षद प्रदीप सोनी एवं पार्षद प्रतिनिधि पवन शर्मा ने भोपाल कार्यक्रम में शामिल होकर शुभकामनाएं दी। वही भाजपा मंडल मोड़ी में भाजपा मंडल अध्यक्ष मोड़ी बजरंग पाटीदार, मंडल उपाध्यक्ष डॉ बद्रीलाल मीणा, किशोर राठौर, गिरीराज पाटीदार, राधेश्याम पाटीदार, मंडल मंत्री दिनेश यादव, रामेश्वर पाटीदार, भेरूसिंह लोगड़ी, अशोक पाटीदार, किशन पाटीदार, कालूराम पाटीदार, दौलतराम पाटीदार, किशनलाल मीणा, जगदीश पाटीदार, गोवर्धन पाटीदार, गोविंद शर्मा, लालसिंह मीणा, भगवानसिंह गेहलोत, देवकरण मीणा आदि ने आतिशबाजी और मिठाई बांटकर पूरे हर्षोल्लाह के साथ नए मुखिया का स्वागत अभिनंदन किया। तो वही समीपस्थ भाजपा मंडल सोयतकलां में भी इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के सहकारी समिति के जिला उपाध्यक्ष धुरीलाल दांगी, आत्माराम जयसवाल, शिवलाल गुर्जर, सोयत मंडल उपाध्यक्ष बद्रीलाल गुर्जर, शिवलाल कारपेंटर,

सांवरलाल गुर्जर, युवा मोर्चा पदाधिकारी मुकेश दांगी, विश्वजीतसिंह नरूका, सांसद प्रतिनिधि गिरीराज गुप्ता, अनिल सेन, सोयत भाजपा मंडल महामंत्री प्रकाश जाटव, राजेश राठौर, गोपाल खटोड़, संजय दांगी, विष्णु कुशवाह, जगदीश राठौर, कमल माली आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
चित्र 1 : मोड़ी मण्डल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर हर्ष व्यक्त किया।
चित्र 2 : सोयत मण्डल के भाजपा कार्यकर्ता नए प्रदेश अध्यक्ष की धोषणा पर मिठाई खिलाते हुए।

About Author

Categories: ,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!