शोभायात्रा के साथ त्रिमूर्ति मंदिर में सिद्धचक्र मंडल विधान की शुरुआत
सुसनेर। अष्टाह्निका महापर्व पर शुक्रवारिया बाजार स्थित स्टेट बैंक चौराहे से शोभायात्रा निकालकर के श्री त्रिमूर्ति दिगंबर जैन मंदिर में किराना व्यापारी कमलेशकुमार अनिल कुमार जैन एवं सकल दिगंबर जैन समाज के द्वारा श्री सिद्धचक्र मंडल विधान की शुरुआत की गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में समाजजन व महिलाएं सिर पर कलश लिए शामिल रही। रथ में श्री जी की प्रतिमा विराजमान थी जिसकी घर -प्रतिष्ठान के द्वार पर आने पर पूजा आरती भी की गई। आपको बता दे कि यह अनुष्ठान 1 से 10 जुलाई तक चलेगा। जो कि ब्रह्मचारी मंजूला दीदी के निर्देशन में पं. खूमानसिंह जैन उज्जैन, मुकेश जैन एवं अशोक जैन मामा सुसनेर करवाएंगे।
Leave a Reply