कांग्रेस ने उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा एवं मंत्री विजय शाह का पुतला जलाया
सुसनेर। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने शुक्रवार को कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और जनता के लिए वीडियो जारी किया था। जिसमें उन्होंने कहा कि शनिवार को पूरे प्रदेश में कांग्रेस आंदोलन करेगी। हर जिले हर ब्लॉक में जगदीश देवड़ा और विजय शाह का पुतला दहन होगा। उन्होंने देश के सम्मान में जनता से भी आंदोलन में शामिल होने की अपील की थी।
इसी तारतम्य में शनिवार को स्थानीय उज्जैन कोटा मार्ग पर स्थित रेस्ट हाउस के सामने बड़ी संख्या में एकत्रित होकर मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा एवं जन जातीय मंत्री विजय शाह का पुतला जलाया। इस अवसर कांग्रेस जिलाध्यक्ष बंसीलाल पाटीदार ने कहा कि सेना को शर्मसार कर देने वाले बयानों का बीजेपी ने ठेका लिया है। ऐसे बयान देने वालों को सरकार और बीजेपी बचा रही है।
विधानसभा कांग्रेस संगठन मंत्री आशिकहुसेन बोहरा ने कहा कि क्या प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं जिम्मेदार मंत्री द्वारा शीर्ष नेतृत्व के इशारे पर बयान दिए जा रहे है?
वरिष्ठ कांग्रेस नेता विष्णु पाटीदार ने कहा कि सेना का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान।
पूर्व जनपद सदस्य बाबूलाल बंसिया ने बताया कि भारतीय सेना के पराक्रम का अपमान जानबूझकर करके बीजेपी के सीनियर मंत्री विधायक ऐसे निंदनीय बयान दे रहे है।
इस अवसर पर सुसनेर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष सरदारसिंह सारखा, सोयत ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश पटेल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अर्जुनसिंह गोपालपुरा, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष मांगीलाल काका कजलास, इरशाद मोहम्मद सेंटी काजी, पार्षद राकेश कानुडीया एवं ईबादुल्ला खान, पार्षद प्रतिनिधि मोहसिन खान मेव, विधायक के निजी सहायक यशपालसिंह परमार, युवक कांग्रेस अध्यक्ष बालुसिंह मगीसपुर, इरशाद मोहम्मद कुरेशी, ईश्वरसिंह सिसौदिया, सुल्तानसिंह, पूर्व सरपंच मांगीलाल सिरपोई, प्रेमनारायण पाटीदार, वारीस मंसूरी, युवा कांग्रेस नेता दीपक राठोर, सरदारसिंह यादव घनश्याम पुष्पद, विक्रम जाट, नक्कु लाला आदि सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।
चित्र : सुसनेर में उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा एवं मंत्री विजय शाह का पुतला जलाते कांग्रेसी।
Leave a Reply