नप अध्यक्ष प्रतिनिधि ने परोपकार कर मनाया जन्मदिन: आमजन के लिए 2 वाटर कूलर किए भेंट
सोयत कला नगर में नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि कुंवर पुष्कर राज सिंह जादौन का जन्मदिन मनाया गया जहां नगर परिषद कर्मचारी सामाजिक संगठनों भाजपा कार्यकर्ताओं एवं ईस्ट मित्रों द्वारा फूल माला एवं मिठाई खिलाकर उनके स्व निवास पर मनाया गया वही नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि द्वारा मां 64 के मंदिर पहुंच कर पूजा अर्चना की गई
*आमजन के लिए नगर में 2 वाटर कूलर लगाए*
नगर में बस स्टैंड मिडिल स्कूल के गेट के पास और माधव चौक में बिशन गर्मी को देखते हुए नगर की आम जनता स्कूल के बच्चे और राहगीरों की सुविधा के लिए शुद्ध ठंडा जल के लिए 2 वाटर कूलर लगवाये गए वाटर कूलर का पूजन वरिष्ठ भाजपा नेता आत्माराम जायसवाल ने पूजन कर नगर की सेवा में समर्पित किया वही अध्यक्ष प्रतिनिधि पुष्कर राज सिह जादौन ने कहा कि आने वाले समय में नए शिक्षा सस्त्र शुरू होने से पहले नगर के नवनिर्मित शासकीय महाविद्यालय और नवीन सब्जी मंडी में अपने और परिवारजन की ओर से वाटर कूलर की सौगात दी जाएगी इस नेक कार्य मानव सेवा जन सेवा के लिए आम जन इष्ट मित्रों द्वारा आभार प्रकट किया
हम आपको बता दें ठाकुर विजयपाल सिंह जादौन ठाकुर चंद्रपाल सिंह जादौन ठाकुर नरेंद्र पाल सिंह जादौन के द्वारा पूर्व में भी स्व निवास परिसर में श्री रमन बिहारी जी का बड़ा सुंदर मंदिर बनवाया गया जिसमें हजारों की संख्या में भक्त पहुंचते हैं उसी के समीप स्व निवास पर गत दिनों महादेव मंदिर का निर्माण करवाया गया जहां 14 अप्रैल को कलश यात्रा के साथ शिव गोरा प्राण प्रतिष्ठा कर पूर्णाहुति के साथ महा आरती एवं महाप्रक्षादी का वितरण किया गया था
Leave a Reply